34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में शुमार शक्तिमान को एक बार फिर से वापस लाने की तैयारी चल रही है। मेकर्स को इस आइकॉनिक किरदार के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी, जो अब खत्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शक्तिमान की भूमिका निभा सकते हैं। इस बार शक्तिमान की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने दिखाया जाएगा।
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शक्तिमान’ को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। इस बार इस रोल में अल्लू अर्जुन नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि साउथ के जाने माने डायरेक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन करेंगे। जबकि सोनी पिच्रस के बैनर तले बनाया जाएगा। इतना ही नहीं दो बड़े अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो गीता आर्ट्स के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
अल्लू अर्जुन इन दिनों डायरेक्टर एटली के साथ काम कर रहे हैं।
‘मिन्नल मुरली’ से मशहूर हुए थे बेसिल
बता दें, साल 2021 में OTT पर आई फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ के लिए बेसिल की खूब तारीफ हुई थी। कोरोना महामारी के कारण मजबूरन इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।
मुकेश खन्ना को भी पसंद हैं अल्लू अर्जुन
2024 में मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्लू अर्जुन अगले सुपरहीरो के रोल के लिए एक अच्छा ऑपशन हो सकते हैं। एक्टर ने कहा था, ‘मैं किसी भी बात के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन शक्तिमान हो सकते हैं। उनके पास अच्छी शक्ल और लंबाई है। लेकिन पुष्पा के मेकर्स ने उन्हें खलनायक में बदल दिया है। फिर भी वो शक्तिमान के रोल में फिट बैठेंगे। हालांकि, बाद में मुकेश ने यह भी कहा था आखिरी फैसला मेकर्स का ही होगा।
बता दें, पिछले एक साल से ‘शक्तिमान’ को लेकर विवाद चल रहा है। बीते साल मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि रणवीर शक्तिमान बनना चाहते हैं। राइट्स के लिए एक्टर उनसे मिलने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया था। हालांकि, रणवीर से मिलने के बाद मुकेश उन्हें राइट्स देने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें उनके चेहरे में मासूमियत नहीं दिखी।
टीवी शो ‘शक्तिमान’ में मुकेश खन्ना वे गंगाधर और शक्तिमान दो किरदार निभाए थे।
2022 में हुई थी फिल्म ‘शक्तिमान’ की अनाउंसमेंट
90 के दशक में सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ घर-घर फेमस था। यह शो टीवी पर 1997- 2005 तक चला। इस शो में शक्तिमान के रोल के लिए एक्टर मुकेश खन्ना को खूब पॉपुलैरिटी मिली।
साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए मेगा बजट फिल्म ‘शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर से पहले इस फिल्म के लिए ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सामने आया था। फिलहाल ये फिल्म लंबे समय से अटकी पड़ी है।
Source link
#अब #अलल #अजरन #बनग #शकतमन #बसल #जसफ #कर #सकत #ह #इसक #डयरकशन #क #दशक #म #मकश #खनन #न #नभय #थ #करदर



Post Comment