×
अहमदाबाद प्लेन क्रैश, सलमान का इवेंट कैंसिल:  कहा- मुश्किल वक्त में देश के साथ हूं; अक्षय की फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज डेट भी टली

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, सलमान का इवेंट कैंसिल: कहा- मुश्किल वक्त में देश के साथ हूं; अक्षय की फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर रिलीज डेट भी टली

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। इस हादसे की खबर मिलते ही सलमान खान ने मुंबई में होने वाले अपने इवेंट को कैंसिल कर दिया है। दूसरी ओर अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने इंदौर में ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रद्द कर दिया।

दरअसल, सलमान खान इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) के नए ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। इसी के चलते आज मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। लेकिन जैसे ही सलमान को इस विमान हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया।

इस दौरान कहा गया, आज जो दुखद हादसा हुआ है, उसकी खबर हम सभी को मिली है। इंडियन सुपर क्रॉस रेसिंग लीग और सलमान खान इस मुश्किल वक्त में देश के साथ खड़े हैं। हमारी संवेदनाएं और दुआएं उन परिवारों के साथ हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। हमने मिलकर यह फैसला किया है कि यह कार्यक्रम अब बाद में किया जाएगा।

‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर भी टला

फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर 13 जून को लॉन्च होने वाला था। इसी दिन इंदौर में एक प्री-रिलीज इवेंट भी रखा गया था। लेकिन हादसे के चलते यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है और ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

बता दें, फिल्म कन्नप्पा में महेश बाबू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, रघु बाबू, प्रभास और मधु भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

————

इससे जुड़ी खबर पढ़ें..

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक:अक्षय कुमार बोले- निशब्द हूं, रितेश देशमुख और सनी देओल ने कहा- दिल दुख रहा है

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। इस घटना पर बॉलीवुड और टीवी सितारों के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link
#अहमदबद #पलन #करश #सलमन #क #इवट #कसल #कह #मशकल #वकत #म #दश #क #सथ #ह #अकषय #क #फलम #कननपप #क #टरलर #रलज #डट #भ #टल

Previous post

Air India Ahmedabad London Flight Crash; Keir Starmer| Ahmedabad Airport Photos | अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 60 विदेशी यात्रियों की मौत: इनमें 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई; ब्रिटेन के PM बोले- हादसे के विजुअल भयानक

Next post

The 10 Summer 2025 Nail Trends: Chrome Glazes, 3D Art and the Return of French Tips

Post Comment