×
एक्टर सिद्धार्थ निगम को फिल्म आजाद से हटाया गया था:  एक्टर की मां का दावा- बिना बताए अजय देवगन के भांजे को किया गया कास्ट

एक्टर सिद्धार्थ निगम को फिल्म आजाद से हटाया गया था: एक्टर की मां का दावा- बिना बताए अजय देवगन के भांजे को किया गया कास्ट

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में रवीना टंडन के बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमान देवगन फिल्म ‘आजाद’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। अब इस फिल्म को लेकर टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम की मां ने खुलासा किया है कि पहले वो लीड रोल के लिए चुने गए थे। लेकिन बाद में उन्हें बिना बताए अजय देवगन के भांजे अमान देवगन को ले लिया गया।

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए सिद्धार्थ और उनकी मां विभा निगम ने फिल्म मिलने से लेकर हटाए जाने तक के बारे में बात की है। विभा कहती हैं- ‘मुझे नहीं पता कि मुझे ये बोलना चाहिए या नहीं। मैं इसे मीटिंग के लिए साथ ले गई। पूरी स्क्रिप्ट सुनाई गई और हमने एक साल तक इंतजार किया। मैं बहुत खुश थी क्योंकि फिल्म अच्छी थी और सिद्धार्थ को बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत मिल रही थी।मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई थी।’

वो बताती हैं कि लंबे इंतजार करने के बाद जब उन्होंने अमान को फिल्म के पोस्टर पर देखा तो वो हैरान रह गईं। विभा कहती हैं- ‘अचानक, दो साल बाद, सिद्धार्थ ने मुझे आजाद का पोस्टर दिखाया और कहा, मां यह रिलीज हो गई है और ये लोग फिल्म में हैं। फिर मैंने देखा कि फिल्म में अजय देवगन के भांजे और राशा ने भी काम किया है। पहली बार मुझे अपनी जिंदगी में बुरा लगा। जब ऐसी चीजें होती हैं, तो एक मां के तौर पर मुझे बहुत दुख होता है। फिर मुझे एहसास हुआ कि वे दोनों स्टार किड्स हैं और इससे चीजें बदल गईं।’

इस पूरे मामले में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘इसमें किसी को दोष नहीं दिया जा सकता। यह बिजनेस इंडस्ट्री है इसलिए यह पूछने का कोई मतलब नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उनकी अपनी वजह रही होगी। यह एक पर्सनल रियलाइजेशन और पेन है। आप उम्मीदें जगाते हैं कि शायद कुछ ठीक हो जाए। हम पूरे एक साल तक इंतजार करते हैं और फिर हम टीजर देखते हैं। टीजर देखने के बाद हमने सोचा, ‘ओह, ठीक है। चलो आगे बढ़ते हैं।’

सिद्धार्थ की करियर की बात करें तो वो टीवी के अलावा कई फिल्में में नजर आ चुके हैं। टीवी पर उन्होंने ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’, ‘अलाद्दीन‘ जैसे फेमस सीरीयल्स में काम किया है। वहीं बड़े पर्दे पर वो ‘धूम-3‘, ‘मुन्ना माइकल‘ और ‘किसी का भाई किसी की जान‘ जैसी फिल्में की हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link
#एकटर #सदधरथ #नगम #क #फलम #आजद #स #हटय #गय #थ #एकटर #क #म #क #दव #बन #बतए #अजय #दवगन #क #भज #क #कय #गय #कसट

Post Comment