×
एक-दूसरे को पसंद नहीं करते रणबीर कपूर और रणवीर सिंह?:  करण जौहर बोले- दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनके बीच कोई ईगो नहीं है

एक-दूसरे को पसंद नहीं करते रणबीर कपूर और रणवीर सिंह?: करण जौहर बोले- दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, उनके बीच कोई ईगो नहीं है

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती है कि भले ही दोनों कैमरे के सामने अच्छे दोस्त नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते में कड़वाहट है। यहां तक कहा जाता है कि दोनों के बीच ईगो क्लैश भी होता है। अब इस मामले पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में करण जौहर ने कहा, मैं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के ही बेहद करीबी हूं। दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्‍छे से समझते हैं। रही बात ईगो क्लैश की तो ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह की सोच अब पुरानी हो चुकी है। मैं ऐसा नहीं सोचता और मुझे यकीन है कि वो भी नहीं सोचते।

मुझे याद है कि जब ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी, तो रणवीर मेरे घर आए थे और उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपने विचार शेयर किए थे। वो बहुत शानदार था। फिर रणबीर ने मुझे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मुझे लगता है कि हम सबसे पहले दोस्त हैं। हम एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, बातें करते हैं, और अपनी निजी जिंदगी और भावनाओं के बारे में भी चर्चा करते हैं।

दीपिका पादुकोण हैं दोनों के बीच की एक कड़ी

बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है, वहीं दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही कपल्स अब एक-एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं।

‘रामायण’ में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों ‘रामायण’ में बिजी हैं। इस फिल्‍म में वह भगवान राम बनेंगे। जबकि उनके साथ KGF फेम यश होंगे, जो रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल भी नजर आएंगे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह फरहान अख्‍तर के साथ एक्शन थ्रिलर ‘डॉन 3’ की शूटिंग करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link
#एकदसर #क #पसद #नह #करत #रणबर #कपर #और #रणवर #सह #करण #जहर #बल #दन #बहत #अचछ #दसत #ह #उनक #बच #कई #ईग #नह #ह

Previous post

भारतीय टीम की हार का सिलसिला जारी, अर्जेंटीना से मिली तीसरी शिकस्त

Next post

Stolen iPhones Locked & Tracked | LA Apple Store Theft 2025 | US News | अमेरिका हिंसा- चोरी हुए आईफोन चोरों को दे रहे चेतावनी: कृपया फोन वापस करें, ये ट्रैक हो रहा है; खुद लॉक हो गए फोन

Post Comment