कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
टीवी एक्टर वैभव कुमार सिंह राघव का निधन हो गया है। वैभव कुमार सिंह राघव, जिन्हें सब प्यार से विभु राघव कहते थे ने 2 जून को अंतिम सांस ली। 2022 से वो स्टेज फोर कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सुव्रीन गुग्गल’ और ‘रिदम’ जैसे टीवी शोज से उन्हें पहचान मिली थी। विभु हमेशा मुस्कुराते रहते थे और बीमारी के वक्त भी हिम्मत नहीं हारी। सोशल मीडिया पर वह इलाज से जुड़े अपडेट भी शेयर करते रहे।
विभु राघव के निधन की जानकारी एक्टर्स कावेरी प्रियम और करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर दी।
विभु की करीबी दोस्त अदिति मलिक ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “वो सबसे प्यारे इंसान थे। उनकी मुस्कान किसी भी माहौल को रोशन कर देती थी। वो अपनी हिम्मत और पॉजिटिव सोच के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।”
पोस्ट में अंतिम यात्रा की जानकारी भी दी गई: जगह: 11, रिलीफ रोड, प्रकाश नगर, ज्ञानेश्वर नगर, जोगेश्वरी वेस्ट, मुंबई। समय: दोपहर 1 बजे से। परिवार में अब मां अनुपमा राघव, भाई ऐश्वर्य राघव और बहन गरिमा सिंह त्यागी हैं।एक्ट्रेस सिंपल कौल ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ॐ नमः शिवाय।”
दोस्तों ने इलाज के लिए जुटाया था फंड बता दें कि इलाज के दौरान विभु ने खुलासा किया था कि कैंसर अब लीवर, फेफड़े, रीढ़ और हड्डियों तक फैल चुका है। एक वीडियो में उन्होंने कहा था, “पहले कुछ दिन बहुत डर लगा, लेकिन अब केवल कीमोथेरेपी ही इलाज है और सब ठीक हो रहा है।”
विभु के दोस्त मोहित मलिक, अंजलि आनंद, अदिति मलिक और कई लोग उनके इलाज के लिए क्राउडफंडिंग कर रहे थे। अदिति ने लिखा था, “हमने अब तक जितनी भी कोशिश की, फंड्स खत्म हो गए हैं। प्लीज दुआ करें और जो भी संभव हो, मदद करें।”
Source link
#कसर #स #जझ #रह #टव #एकटर #वभ #रघव #क #नधन #दसत #न #इलज #क #लए #जटय #थ #फड #करण #वर #और #अदत #मलक #न #जतय #शक



Post Comment