×
टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को हुआ लिवर सिरोसिस:  लिवर ट्रांसप्लांट करने की आई नौबत, बोलीं- मैं इसके बिना ठीक होना चाहती हूं

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को हुआ लिवर सिरोसिस: लिवर ट्रांसप्लांट करने की आई नौबत, बोलीं- मैं इसके बिना ठीक होना चाहती हूं

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुछ दिन पहले बिग बॉस ओटीटी विनर टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वो हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ रही थीं। अब ये बात सामने आई है कि एक्ट्रेस लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते सना ने कहा है- ‘मैं कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से पीड़ित हूं, लेकिन हाल ही में हालात और खराब हो गए हैं। मेरी इम्यून सिस्टम ने मेरे लिवर पर अधिक आक्रामक तरीके से हमला करना शुरू कर दिया है, और अब मुझे लिवर सिरोसिस होने का पता चला है। लेकिन मैं मजबूत रहने की कोशिश कर रही हूं।

सना बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की विनर रह चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है और अपनी रिकवरी पर फोकस कर रही हैं। वो कहती हैं- ‘मैं और डॉक्टर लिवर ट्रांसप्लांट से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है। यह वाकई बहुत इंटेंस और थका देने वाला है। कुछ दिन दूसरे दिनों से ज्यादा कठिन होते हैं। लेकिन मैं उम्मीद पर कायम हूं।मैं बस इतना चाहती हूं कि लिवर ट्रांसप्लांट जैसी बड़ी चीज की जरूरत के बिना ठीक हो जाऊं। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं इतनी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं हूं।’

वह आगे कहती हैं, ‘मैं कुछ दिन रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन हर दिन, मैं कोशिश करती हूं। जैसा कि वे कहते हैं, हीलिंग एक जर्नी है, और मैं आगे बढ़ते हुए सीख रही हूं।’

सना ने टीवी इंडस्ट्री के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

बता दें कि 8 जून को सना अपनी फैमिली के साथ बकरीद मना रही थीं, जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। सना को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। अस्पताल से उनकी डॉक्टर दोस्त आशना कांचवाला ने उनकी फोटो शेयर कर लिखा था कि सना किसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं और उन्हें फैंस की दुआ की जरूरत है।

खबरें और भी हैं…

Source link
#टव #एकटरस #सन #मकबल #क #हआ #लवर #सरसस #लवर #टरसपलट #करन #क #आई #नबत #बल #म #इसक #बन #ठक #हन #चहत #ह

Post Comment