4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कन्नड़ पर दिए गए बयान से विवादों से घिरे हुए कमल हासन का सामना हाल ही में एक ऐसे फैन से हुआ, जो मंच पर तलवार लेकर पहुंच गया। उसने जबरदस्ती तलवार एक्टर के हाथ में थमा दी। एक्टर लगातार हाथ छुड़वाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो फैन लगातार जबरदस्ती करता रहा। हंगामा देखकर पुलिस को एक्टर के बचाव में आगे आना पड़ा।
कमल हासन हाल ही में चेन्नई में हुए एक इवेंट का हिस्सा बने थे। पीटीआई के ऑफिशियल पेज से इवेंट का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन अचानक मंच पर पहुंच गया। उसके हाथ में तलवार थी। उसने जल्दबाजी में तलवार कमल हासन को पकड़ा दी। एक्टर लगातार झिझकते हुए ऐसा न करने की विनती करते रहे, लेकिन फैन नहीं माना।
फैन की जबरदस्ती से एक्टर भड़क गए और उन्होंने अपनी टीम को लापरवाही करने पर मंच पर ही फटकार लगा दी। वो गुस्से में इशारा करते हुए फैन को मंच से नीचे उतारने को कह रहे थे।
गार्ड्स के समझाने पर भी जब फैन नहीं माना तो आखिरकार पुलिस को मंच तक पहुंचना पड़ा। आखिर में फैन ने तलवार नीचे रख दी, जिसके बाद कमल हासन ने हाथ मिलाकर उसे चलता किया।
कन्नड़ पर दिए गए बयान से विवादों में हैं कमल हासन
कमल हासन ने हाल ही में फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में कहा था कि कन्नड़, तमिल से जन्मी है। उनके इस बयान पर विवाद हो गया। कर्नाटक में कन्नड़ भाषा का अपमान करने के आरोप में उनका जमकर विरोध हुआ और उनके पोस्टर जलाए गए। विवाद इतना बढ़ गया कि कर्नाटक में उनकी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज रोक दी गई। फिल्म चेंबर द्वारा जारी बयान में कहा गया कि जब तक एक्टर बयान पर माफी नहीं मांग लेते कर्नाटक में उनकी फिल्में रिलीज नहीं होने दी जाएंगी।
इस पर कमल हासन ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। फिल्म रिलीज करवाने के मामले में कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। साथ ही उन्होंने फिल्म रिलीज के लिए पुख्ता सिक्योरिटी के इंतजाम की भी मांग की। हालांकि पहली ही सुनवाई में उन्हें कन्नड़ पर दिए गए बयान के चलते कोर्ट में फटकार लगाई गई। फिलहाल ये मामला अब भी कोर्ट में हैं।
Source link
#तलवर #लकर #मच #पर #पहच #कमल #हसन #क #फन #जबरदसत #तलवर #थमन #क #कशश #करन #वल #शखस #पर #भडक #एकटर #पलस #न #सभल #ममल



Post Comment