×
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता का निधन:  ‘बिग बॉस’ फेम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट; 18 जून को होगा अंतिम संस्कार

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता का निधन: ‘बिग बॉस’ फेम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट; 18 जून को होगा अंतिम संस्कार

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का सोमवार को निधन हो गया।

एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। मनारा ने सोमवार देर शाम इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में मनारा ने लिखा, “गहरे दुख और भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि हमारे प्यारे पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे।”

जूम की रिपोर्ट के अनुसार, मनारा के पिता रमन पिछले कुछ समय से बीमार थे। हांडा परिवार से जुड़े एक सूत्र ने जूम को बताया कि रमन पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे परिवार के साथ मुंबई में थे।

एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में होगा मनारा चोपड़ा ने जो पोस्ट शेयर की उसमें लिखा था कि रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई के अंधेरी वेस्ट, अंबोली स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा। रमन राय दिल्ली हाईकोर्ट के तीज हजारी कोर्ट में वकील थे। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं।

मनारा के पिता रमन राय हांडा, प्रियंका चोपड़ा के फूफा लगते थे।

मन्नारा की एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम मिताली हांडा है। मिताली फैशन स्टाइलिस्ट और उद्यमी हैं। रमन के परिवार में अब पत्नी और दोनों बेटियां हैं।

प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं मनारा चोपड़ा मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा और मीरा चोपड़ा की कजिन हैं। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मनारा का जन्म बार्बी हांडा के रूप में हुआ था, बाद में उन्होंने अपनी कजिन प्रियंका की सलाह पर अपना नाम बदलकर मनारा चोपड़ा रख लिया।

2014 में मनारा चोपड़ा ने अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

मनारा चोपड़ा ने 2014 में तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से डेब्यू किया और उसी साल हिंदी फिल्म जिद में नजर आईं। ‘थिक्का’, ‘रॉग’ और ‘सीता’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

मनारा 2023 में ‘बिग बॉस 17’ की फाइनलिस्ट रहीं और सेकेंड रनर-अप बनीं। मनारा को आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ में देखा गया था।

Source link
#परयक #चपड #क #कजन #मनर #चपड #क #पत #क #नधन #बग #बस #फम #न #इसटगरम #पर #शयर #क #पसट #जन #क #हग #अतम #ससकर

Post Comment