×
बेटी सुहाना को पैपराजी से बचाती दिखीं गौरी खान:  एयरपोर्ट पर पैप्स का कैमरा करवाया बंद, यूजर्स बोले- ऐसा करने की जरूरत क्या थी?

बेटी सुहाना को पैपराजी से बचाती दिखीं गौरी खान: एयरपोर्ट पर पैप्स का कैमरा करवाया बंद, यूजर्स बोले- ऐसा करने की जरूरत क्या थी?

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गौरी खान पब्लिक स्पेस में आमतौर पर स्माइली फेस के साथ नजर आती हैं। पैपराजी हो या फैंस वो सबको पोज देती हैं। लेकिन इस बार गौरी अपने अलग अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में वो खान बेटी सुहाना खान के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। दोनों ही मां-बेटी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। सुहाना ब्लू डेनिम के साथ बेसिक ब्लैक टॉप में नजर आईं। वहीं, गौरी ऑफ वाइट जैकेट के साथ ब्लू डेनिम और ब्लैक गॉगल्स में दिखीं।

दोनों को कैमरे में कैद करने के लिए वहां पैपराजी भी मौजूद थी। पैपराजी पर नजर पड़ते ही, गौरी अचानक से बदली दिखीं। वो तुरंत आगे बढ़कर कैमरा बंद करने लगीं। वायरल वीडियो में दिखता है कि गौरी की नजर जैसे ही कैमरे पर पड़ती है, वो तेजी से उनकी तरफ बढ़ती हैं और कहती हैं वन सेकंड गाइज। फिर वो मुड़कर बेटी सुहाना की तरफ देखती हैं।

इस दौरान सुहाना पैपराजी को इग्नोर करते दिखींं। इंटरनेट यूजर्स गौरी के इस बिहेवियर पर हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिरी उन्होंने ऐसा क्यों किया।

बता दें कि वो बेटी सुहाना के साथ दिल्ली में ‘गौरी खान डिजाइन एक्सपीरियंस सेंटर’ लॉन्च के लिए गई थीं। शाहरुख खान की पत्नी के अलावा उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वो डिजाइनिंग के अलावा रेस्टोरेंट बिजनेस भी इन्वॉल्व हैं।

लगभग दो महीने पहले गौरी खान के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट टोरी पर खाने की क्वालिटी पर गंभीर आरोप लगे थे। 19 साल के इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने रेस्टोरेंट पर पर नकली पनीर का इस्तेमाल करने और खाने की क्वालिटी से समझौता करने का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद गौरी के रेस्टोरेंट टोरी को इस पर सफाई देनी पड़ी थी।

खबरें और भी हैं…

Source link
#बट #सहन #क #पपरज #स #बचत #दख #गर #खन #एयरपरट #पर #पपस #क #कमर #करवय #बद #यजरस #बल #ऐस #करन #क #जररत #कय #थ

Previous post

विराट कोहली को टेस्ट कप्तान बनाकर उनके संन्यास को टाल सकता था BCCI, रवि शास्त्री ने बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप

Next post

FIFA World Cup 2026: ब्राजील, इक्वाडोर और ऑस्ट्रेलिया समेत 13 टीमों ने किया क्वालीफाई, पहली बार खेलेंगी इतनी टीम

Post Comment