1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद काफी बवाल मचा था। इस विवाद के चलते समय ने अपने यूट्यूब चैनल से सभी वीडियो हटा दिए थे। अब उनके फैंस का दावा है कि समय जल्द ही यूट्यूब पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
दरअसल, रेडिट पर समय रैना के फैंस उनकी संभावित वापसी को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जल्द ही समय रैना यूट्यूब पर वापसी कर सकते हैं।’, दूसरे ने कहा, ‘अब सब समय का खेल है।’, एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रणवीर आ गया तो अब समय भी चैनल पर वापस आएगा ना?’
क्या था इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद?
इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर समय रैना और बाकी कॉन्टेंट क्रिएटर्स पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे। इसमें यूट्यूबर्स अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी, रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई लोग शामिल थे। आरोप था कि शो में खुलेआम अश्लील बातें की गईं जो सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नहीं होनी चाहिए थीं। रणवीर के बयान ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा भड़काया। मामला इतना बढ़ा कि समय रैना को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना पड़ा।
कमबैक टूर का ऐलान
इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर हुए विवाद ने कॉमेडियन समय रैना के करियर पर ब्रेक लगा दिया था, लेकिन अब उन्होंने कमबैक कर लिया है। हाल ही में समय ने अपने नए टूर की घोषणा की थी और एक पब्लिक इवेंट में भी नजर आए थे।
Source link
#लटट #ववद #क #बद #यटयब #पर #समय #रन #क #वपस #श #म #मतपत #पर #टपपण #क #बद #हआ #थ #ववद #कमडयन #न #मग #थ #मफ



Post Comment