1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के दो दिनों में अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 30 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि पहले दिन यानी शुक्रवार को 24 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
मास्क लगाकर फिल्म का रिव्यू लेने पहुंचे अक्षय कुमार
फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार भी मास्क लगाकर आम लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने खुद थिएटर के बाहर खड़े होकर यह जानने की कोशिश की कि दर्शकों को फिल्म कैसी लगी। जैसे ही शो खत्म हुआ और लोग थिएटर से बाहर निकले तो अक्षय ने उनसे फिल्म का रिव्यू मांगा। दिलचस्प बात यह रही कि मास्क की वजह से कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया।
एक्शन-कॉमेडी के बाद अब हॉरर फिल्म में नजर आएं अक्षय?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार जल्द ही डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एक हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो लोक कथाओं पर आधारित होगी। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय को इस फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ महीनों पहले मिल चुकी है। उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई है। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सिद्धार्थ आनंद की यह हॉरर फिल्म बाप-बेटी की कहानी पर आधारित होगी, जिसमें वीएफएक्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के चलते इन दिनों अक्षय कुमार ‘ओएमजी 3’, ‘जंगल’ और मैडडॉक की हॉरर यूनिवर्स से जुड़ी एक फिल्म की तैयारी में भी जुटे हुए हैं।
————–
इससे जुड़ी खबर पढ़ें..
मूवी रिव्यू- हाउसफुल 5:कॉमेडी का बवाल, सस्पेंस का धमाल, पैसा वसूल, लेकिन फिल्म थोड़ी सी लंबी
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के अलावा करीब एक दर्जन स्टार्स से सजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की लेंथ 2 घंटा 45 मिनट है। दैनिक भास्कर ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी है। पूरी खबर पढ़ें..
Source link
#हउसफल #न #द #दन #म #करड #कमए #मसक #लगकर #रवय #लन #पहच #अकषय #कमर #एकशनकमड #क #बद #हरर #फलम #म #नजर #आएग #एकटर



Post Comment