Last Updated:
Nagaur News: नागौर के किरड गांव निवासी पूर्व सैनिक सतपाल सिंह राठौड़ ने अपने मेहनत और जज्बे से भारतीय शूटिंग टीम में जगह बनाई है. वे दक्षिण कोरिया में होने वाले वर्ल्ड शूटिंग कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे….और पढ़ें
सतपाल सिंह राठौड़
हाइलाइट्स
- सतपाल सिंह राठौड़ ने शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई.
- सतपाल नागौर के पहले पैरा खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.
- वर्ल्ड कप दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जाएगा.
नागौर. कहते हैं कि इंसान में अगर कुछ कर गुजरने की चाह हो तो वह कुछ भी कर सकता है. इस कहावत को नागौर के सतपाल सिंह राठौड़ ने सच कर दिखाया है. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है. आपको बता दें कि सतपाल सिंह राठौड़ भारत के प्रमुख शूटिंग खिलाड़ियों में से एक हैं. वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाले वह नागौर जिले के पहले खिलाड़ी हैं.
यह प्रतियोगिता इस वर्ष दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी. सतपाल सिंह राठौड़ नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र के किरड गांव के निवासी हैं. वह भारतीय सेना में जवान भी रह चुके हैं. पूर्व सैनिक होने के साथ-साथ उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. उनके वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर जिलेभर में उनकी मेहनत की सराहना की जा रही है.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन
जगदीश सिंह किरड ने जानकारी दी कि वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है. इसमें विश्वभर के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज हिस्सा लेते हैं. सतपाल सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने अपनी सटीकता, अनुशासन और समर्पण से देश का नाम रोशन किया है. इससे पहले वे क्रोएशिया में हुए वर्ल्ड कप और 2023 की एशियाई चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस बार भारतीय टीम विभिन्न खेल श्रेणियों में दक्षिण कोरिया में मुकाबला करेगी.
भारत के लिए जीतना चाहते हैं मेडल
सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि उनका सपना है कि वे भारत के लिए वर्ल्ड कप में मेडल जीतें. उन्होंने बताया कि वह विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने के लिए कई वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं. वह रोज कई घंटे अभ्यास करते हैं ताकि वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीत सकें.
Source link
#हर #मड #पर #सघरष #हर #कदम #पर #पररण.. #सन #स #शटग #तक #क #सफर #कन #ह #य.



Post Comment