×
हारने के तीन दिन बाद प्रीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट:  बोलीं- अधूरा काम खत्म करने अगले साल वापस आएंगे; RCB से IPL ट्रॉफी हारी थी पंजाब किंग्स

हारने के तीन दिन बाद प्रीति ने लिखा इमोशनल पोस्ट: बोलीं- अधूरा काम खत्म करने अगले साल वापस आएंगे; RCB से IPL ट्रॉफी हारी थी पंजाब किंग्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीन जून को खेला गया IPL 2025 के फाइनल में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हरा दिया था। हार के तीन दिन बाद टीम की को ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपना रिएक्शन दिया है। प्रीति ने सोशल मीडिया पर टीम की जर्नी और खिलाड़ियों की तारीफ में लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। पोस्ट में प्रीति ने कहा कि फाइनल वैसे नहीं समाप्त हुआ जैसा वह चाहती थीं, लेकिन जर्नी शानदार थी।

पंजाब किंग्स के सभी प्लेयर्स की तस्वीर के साथ वो लिखती हैं- ‘यह उस तरह से समाप्त नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे, लेकिन यात्रा शानदार रही! यह एक्साइटिंग, एंटरटेनिंग और इंस्पायरिंग थी। मुझे हमारी युवा टीम, हमारे शेरों ने पूरे टूर्नामेंट में जो संघर्ष और धैर्य दिखाया, वह बहुत पसंद आया। मुझे यह बहुत पसंद आया कि किस तरह हमारे कप्तान, हमारे सरपंच ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और किस तरह भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस आईपीएल में अपना दबदबा बनाया।

यह साल अनोखा रहा। हमने कई रिकॉर्ड तोड़े। नेशनल ड्यूटी के कारण प्रमुख खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से जाना पड़ा। नेशनल ड्यूटी करते हुए हमारे कई मुख्य प्लेयर्स घायल हो गए और हम हार गए, लेकिन फिर भी रिकॉर्ड कायम कर लिया। मुझे पंजाब किंग्स के हर प्लेयर पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में जान डाल दी। आज हम जहां भी पहुंचे हैं, वह सिर्फ आपकी वजह से हो पाया है। मैं वादा करती हूं की इस जॉब को खत्म करने के लिए हम वापस जरूर लौटेंगे, अभी तक काम अधूरा है।’

बता दें कि प्रीति की टीम पंजाब किंग्स 18 साल में एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ये दूसरी बार था, जब उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। इस पूरे सीजन पंजाब किंग्स ने उम्दा प्रदर्शन किया था और माना जा रहा था कि इस बार टीम चैंपियन बनेगी। हालांकि, आरसीबी ने पंजाब को हरा 18 साल में अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीत लिया।

खबरें और भी हैं…

Source link
#हरन #क #तन #दन #बद #परत #न #लख #इमशनल #पसट #बल #अधर #कम #खतम #करन #अगल #सल #वपस #आएग #RCB #स #IPL #टरफ #हर #थ #पजब #कगस

Post Comment