×
‘हम दोस्त नहीं थे’:  सोनाली बेंद्रे ने बताया- क्यों सलमान को नहीं करती थीं पसंद, कैसे कैंसर के वक्त उनकी मदद ने बदली सोच

‘हम दोस्त नहीं थे’: सोनाली बेंद्रे ने बताया- क्यों सलमान को नहीं करती थीं पसंद, कैसे कैंसर के वक्त उनकी मदद ने बदली सोच

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती धीरे-धीरे बनी। शुरुआत में दोनों के बीच खास तालमेल नहीं था।

सोनाली ने ANI पॉडकास्ट में कहा, “मैं उस वक्त सलमान को पसंद नहीं करती थी, जब हम ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। मतलब, मैं अपने क्लोजअप सीन कर रही होती थी और सलमान कैमरे के पीछे खड़े होकर मेरे सामने चेहरे बना रहे होते थे। लेकिन यही है सलमान वो एक मस्तीखोर हैं, एकदम बच्चे जैसे। पर उस वक्त मुझे ये बर्ताव बहुत बुरा लगा था। मैं सोचती थी, ये क्या कर रहे हैं? मैं तो उनसे बात तक नहीं करूंगी। उस समय मुझे बहुत बुरा लगा था।”

सोनाली बेंद्रे ने आगे कहा, “लेकिन धीरे-धीरे जब मैं उन्हें और जानने लगी, तो समझ में आया कि वो एकदम बच्चे जैसे हैं। उनका हर इमोशन बहुत एक्सट्रीम होता है। अगर वो आपकी केयर करेंगे तो हद से ज्यादा करेंगे।”

सलमान ने डॉक्टरों की लिस्ट भी भिजवाई थी बता दें कि जब सोनाली को स्टेज-4 मेटास्टेटिक कैंसर हुआ था, तब सलमान ने उनकी बहुत केयर की थी। सोनाली बेंद्रे ने कहा, “और वही इंसान, जो शूट के वक्त कैमरे के पीछे से मुझे चिढ़ाता था, वही दो बार न्यूयॉर्क भी आया, जब मैं इलाज के लिए वहां थी। वो देखने आया कि मैं ठीक हूं या नहीं। इतना ही नहीं, वो मेरे पति गोल्डी को फोन करता था और पूछता था, क्या तुमने सही डॉक्टर चुने हैं? मुझे लगता है, इन डॉक्टरों से भी बात कर लो। वो डॉक्टरों के नाम भी भेजता था, कहता था मुझे पता है कि तुमने यहां इलाज शुरू कर दिया है, पर इनसे भी एक बार बात कर लो।”

सोनाली और सलमान के बीच पहले काफी मतभेद रहे सोनाली ने कहा, “उस समय मुझे महसूस हुआ कि सलमान कितने सेंसिटिव और केयरिंग इंसान हैं। मुझे लगा कि इंडस्ट्री के एक बड़े भाई की तरह वो यह सब कर रहे थे। जब उन्हें भरोसा हो गया कि हमने बेस्ट इलाज का ऑप्शन चुना है, तब जाकर वो शांत हुए।” सोनाली ने यह भी कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर पॉलिटिकली करेक्ट नहीं होना चाहतीं। उन्होंने कहा, “हमारे बीच पहले काफी मतभेद रहे, लेकिन अब मैं उनकी उस साइड को समझती हूं।”

बता दें कि सोनाली बेंद्रे और सलमान खान ने साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान ‘प्रेम’ और सोनाली ‘प्रीति’ के रोल में थे। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को खासतौर पर दिखाया गया था।

Source link
#हम #दसत #नह #थ #सनल #बदर #न #बतय #कय #सलमन #क #नह #करत #थ #पसद #कस #कसर #क #वकत #उनक #मदद #न #बदल #सच

Post Comment