×
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में हुआ खुशी-वेदांग का झगड़ा!:  बार-बार हाथ छुड़ाकर जा रहीं खुशी कपूर को बॉयफ्रेंड ने रोका, वीडियो बनाने वाले पैपराजी पर भड़के लोग

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में हुआ खुशी-वेदांग का झगड़ा!: बार-बार हाथ छुड़ाकर जा रहीं खुशी कपूर को बॉयफ्रेंड ने रोका, वीडियो बनाने वाले पैपराजी पर भड़के लोग

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज 40 साल की हो चुकी हैं। इससे ठीक एक दिन पहले सोनम ने अपने मुंबई स्थित घर में प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें उनके परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। अब इस पार्टी से खुशी कपूर और वेदांग रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों कथित तौर पर झगड़ते दिख रहे हैं।

इंस्टेंट बॉलीवुड के पेज पर सोनम कपूर के घर के चैनल गेट के पास का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में खुशी कपूर और वेदांग काफी इंटेंस बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वेदांग ने खुशी कपूर का हाथ कसकर पकड़ रखा था, जबकि खुशी उनसे हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ वेदांग उनका हाथ पकड़कर बार-बार रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

एक तरफ फैंस उनके झगड़े का कयास लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग पैपराजी को सेलेब्स के प्राइवेट स्पेस में चोरी-छिपे वीडियो बनाने पर भड़क रहे हैं।

सोनम कपूर ने मुंबई में प्री-बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, सैफ अली खान, करीना कपूर, खुशी कपूर, वेदांग रैना, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे।

बताते चलें कि खुशी कपूर और वेदांग रैना बीते कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों फिल्म द आर्चीज में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म से दोनों ने एक्टिंग डेब्यू किया था। दोनों ने साथ रैंप वॉक कर अपना रिलेशनशिप भी ऑफिशियल कर चुके हैं। द आर्चीज के बाद खुशी कपूर फिल्म नादानियां और सियाप्पा जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। वहीं वेदांग रैना आलिया भट्ट के साथ फिल्म जिगरा में नजर आए हैं।

Source link
#सनम #कपर #क #बरथड #परट #म #हआ #खशवदग #क #झगड #बरबर #हथ #छडकर #ज #रह #खश #कपर #क #बयफरड #न #रक #वडय #बनन #वल #पपरज #पर #भडक #लग

Post Comment