×
15 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान:  एअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था, 14,000 किमी तक उड़ सकता है

15 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान: एअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था, 14,000 किमी तक उड़ सकता है

अहमदाबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस एयरक्राफ्ट को मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट है, जो लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है।

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी।

क्रैश हुआ विमान एक मॉडर्न एयरक्राफ्ट है, जिसे दिसंबर 2013 में बोइंग कॉमर्शियल एयरप्लेन्स ने बनाया था। बोइंग के 787 विमान के 15 साल के इतिहास में यह पहला क्रैश है।

ये मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट है, जो लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है। ये एक बार में 14,000 किमी तक उड़ सकता है।

बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट एक बिल्डिंग से टकरा गई।

बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट एक बिल्डिंग से टकरा गई।

बोइंग ड्रीमलाइनर की सवाल-जवाब में पूरी जानकारी…

सवाल 1: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्या है?

जवाब: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है।

सवाल 2: इस विमान का इतिहास क्या है?

जवाब: बोइंग ने 2003 में इसे 7E7 प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया, जिसका नाम बाद में 5 लाख ऑनलाइन वोट्स से ड्रीमलाइनर रखा गया।

पहली उड़ान 2009 में हुई, और पहला विमान 2011 में ANA को डिलीवर हुआ। शुरुआत में कुछ देरी हुई, लेकिन अब ये दुनिया भर में पॉपुलर है।

15 साल के इतिहास में ये विमान पहली बार क्रैश हुआ है। इससे पहले लीथियम आयन बैटरियों में आग और बॉडी के जोड़ों में गैप जैसी शिकायतें आई थी।

सवाल 3: भारत से इसका क्या कनेक्शन है?

जवाब: भारत में एयर इंडिया इसका इस्तेमाल करती है। 2012 में एयर इंडिया ने साउथ कैरोलिना प्लांट से पहला 787-8 लिया था। ये दिल्ली-न्यूयॉर्क, मुंबई-लंदन जैसे लंबे रूट्स पर उड़ता है।

सवाल 4: इसकी रेंज और यात्री क्षमता कितनी है?

जवाब: ये 200-250 यात्रियों को ले जा सकता है और करीब 14,000 किमी तक उड़ सकता है। यानी दिल्ली से न्यूयॉर्क या टोक्यो जैसे लंबे रूट्स आसानी से कवर कर सकता है।

सवाल 5: ये कितना फ्यूल बचाता है?

जवाब: बोइंग 787-8, बोइंग 767 जैसे विमानों से 20-25% कम ईंधन खर्च करता है।

सवाल 6: इस विमान में ऐसा क्या खास है?

जवाब: इसमें कई खास चीजें हैं:

  • हल्का मटेरियल: इसका 50% हिस्सा कार्बन फाइबर जैसे कम्पोजिट मटेरियल से बना है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है।
  • बड़ी खिड़कियां:ड्रीमलाइनर की खिड़कियां किसी भी कॉमर्शियल विमान में सबसे बड़ी हैं (27×47 सेमी)
  • कम्फर्ट: केबिन का प्रेशर 1,900 मीटर की ऊंचाई जैसा रखा जाता है, जिससे ऑक्सीजन 8% ज्यादा रहती है और थकान कम होती है।
  • LED लाइटिंग: केबिन में रंग बदलने वाली लाइट्स हैं, जो टाइम जोन बदलने का असर कम करती हैं।
  • बड़े बिन्स: ओवरहेड बिन्स में हर यात्री का रोल-अबोर्ड बैग आसानी से आ जाता है।

सवाल 7: इसका इंजन और परफॉरमेंस कैसा है?

जवाब: इसमें दो इंजन हैं- रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 या जनरल इलेक्ट्रिक GEnx। ये 60% कम शोर करते हैं। इसकी क्रूज़ स्पीड मैक 0.85 है। इसके पंखों की टिप्स ऊपर मुड़ी हैं, जो टर्बुलेंस और हवा का प्रतिरोध कम करती हैं।

सवाल 8: यात्रियों के लिए क्या सुविधाएं हैं?

जवाब:

  • सीटिंग: एयरलाइंस के हिसाब से अलग-अलग लेआउट हैं। जैसे ANA में 32 बिजनेस, 14 प्रीमियम इकोनॉमी, और 138 इकोनॉमी सीटें। कतर एयरवेज़ में 3-3-3 इकोनॉमी लेआउट है।
  • एंटरटेनमेंट: पर्सनल टीवी, USB चार्जिंग पोर्ट्स, और पावर आउटलेट्स।
  • शोर में कमी: केबिन पुराने विमानों से ज्यादा शांत है।
  • कम्फर्ट: सीटें आरामदायक हैं, और सस्पेंशन सिस्टम हर तरह के रास्ते पर अच्छा अनुभव देता है।
इसमें 200-250 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से जिस विमान ने उड़ान भरी थी उसमें क्रू समेत 242 लोग सवार थे।

इसमें 200-250 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से जिस विमान ने उड़ान भरी थी उसमें क्रू समेत 242 लोग सवार थे।

सवाल 9: पर्यावरण के लिए ये कितना अच्छा है?

जवाब: ये 20-25% कम ईंधन खर्च करता है और 50% कम CO2 उत्सर्जन करता है। इसके इंजन 60% कम शोर करते हैं, जिससे हवाई अड्डों के आसपास कम परेशानी होती है। इसका प्रोडक्शन साउथ कैरोलिना के नेट-ज़ीरो उत्सर्जन प्लांट में होता है।

सवाल 10: इसकी कोई कमियां हैं?

जवाब: कुछ यात्रियों को इकोनॉमी सीट्स (3-3-3 लेआउट) थोड़ी तंग लगती हैं। 2013 में बैटरी इश्यू की वजह से इसे कुछ समय के लिए ग्राउंड किया गया था, लेकिन अब वो ठीक हो चुका है।

——————————————————–

विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

1. अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। पूरी खबर पढ़ें

2. अहमदाबाद प्लेन क्रैश, 10 PHOTOS:टेकऑफ के 2 मिनट बाद फ्लाइट दीवार से टकराई, आग में कई झुलसे; तस्वीरों में हादसा

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट दीवार से टकरा गई। पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। आग में कई यात्री झुलसे हैं। लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। फोटो देखें

खबरें और भी हैं…

Source link
#सल #म #पहल #बर #करश #हआ #बइग #वमन #एअर #इडय #न #लब #उडन #क #लए #खरद #थ #कम #तक #उड #सकत #ह

Previous post

भारत में पहली बार होगी रग्बी प्रीमियर लीग, 15 जून से मुंबई में होगा आयोजन

Next post

शिवपुरी में खेल परिसर विवाद सुलझा: दूसरे दिन राजीनामा, एलिवेट एकेडमी के 40 एथलीट शहर छोड़ेंगे; एसपी ऑफिस में इकट्ठा हुए थे सभी – Shivpuri News

Post Comment