×
दिलजीत दोसांझ फर्राटेदार इंग्लिश बोलते नजर आए:  सिंगर की कोशिश देखकर फैंस को हुआ गर्व; शकीरा के गाने ‘हिप्स डोंट लाई’ का बनाएंगे इंडियन वर्जन

दिलजीत दोसांझ फर्राटेदार इंग्लिश बोलते नजर आए: सिंगर की कोशिश देखकर फैंस को हुआ गर्व; शकीरा के गाने ‘हिप्स डोंट लाई’ का बनाएंगे इंडियन वर्जन

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने गानों और अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टोरंटो के टीआईएफएफ लाइट बॉक्स में रिकॉर्डिंग एकेडमी/ग्रैमी के अध्यक्ष पैनोस ए. पैनाय से बात की और अपने संगीत के सफर को याद किया। इस दौरान दिलजीत ने मंच पर अंग्रेजी बोलने की कोशिश की, जिसने न सिर्फ दर्शकों बल्कि खुद ग्रैमी अध्यक्ष का भी दिल जीत लिया।

दिलजीत दोसांझ ने कहा, मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मुझे लगता है कि सब कुछ अपने आप हो रहा है। जैसे सूरज अपने आप चमकता है। धरती अपने आप घूम रही है और हमारा दिल अपने आप धड़क रहा है। हमें अपनी सांसों पर भी कोई नियंत्रण नहीं है, फिर भी हम सोचते हैं कि हमें उस पर काबू है तो मैं किसी भी तरह का दबाव नहीं लेता, क्योंकि सब कुछ अपने आप हो रहा है।

दिलजीत ग्लोबल आइकॉन्स सिया और एड शीरन के साथ कोलैबोरेशन और शकीरा के साथ कार हैंगआउट को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी दौरान जब उनसे इन स्टार्स के साथ मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘शकीरा ने मुझे अपने टूर पर इनवाइट किया था और उन्होंने सुझाव दिया कि मैं ‘हिप्स डोंट लाई’ का एक इंडियन वर्जन बनाऊं।

दिलजीत मंच पर आमतौर पर पंजाबी बोलते ही नजर आते हैं। कई बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान साफ तौर पर एंकर्स को बोला भी है कि उन्हें इंग्लिश समझ में नहीं आती है। लेकिन जब उन्होंने पैनोस ए. पैनाय से इंग्लिश में बात की तो वह बीच-बीच में रुकते भी रहे, ताकि सही शब्द ढूंढ सकें। वहां मौजूद सभी दर्शकों ने सिंगर की जमकर तारीफ की। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें, कोलंबियन सिंगर शकीरा का फेमस गाना हिप्स डोंट लाई साल 2005 में रिलीज हुआ था। इस गाने के शकीरा ने ही लिखा और गया था। रिलीज के दो दशक बाद भी फैंस के बीच इस गाने को लेकर क्रेज है। इस गाने ने रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। शकीरा और हैतीयन रैपर वाइक्लिफ जीन ने साल 2006 में बर्लिन फाइनल वर्ल्ड कप गेम सेरेमनी में इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी, जिसे दुनिया भर में 70 करोड़ से अधिक टीवी दर्शकों ने देखा।

खबरें और भी हैं…

Source link
#दलजत #दसझ #फररटदर #इगलश #बलत #नजर #आए #सगर #क #कशश #दखकर #फस #क #हआ #गरव #शकर #क #गन #हपस #डट #लई #क #बनएग #इडयन #वरजन

Post Comment