एडन मारक्रम
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने जोरदार पलटवार किया है। पहली पारी में महज 138 रनों पर ढेर होने वाली साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य के जवाब में दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम ने इतिहास रच दिया है। मारक्रम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास में सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने यह कारनामा किया था। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ WTC फाइनल 2023 में शतक जड़े थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज
- स्टीव स्मिथ – 121
- ट्रेविस हेड – 121
- एडन मारक्रम – 100*
मारक्रम ने रयान रियकलटन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का आगाज किया। हालांकि, रयान रियकलटन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और महज तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद वियान मुल्डर भी 18वें ओवर में मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए।
साउथ अफ्रीका के बने पहले बल्लेबाज
70 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम का साथ देने के लिए मैदान पर आए। दोनों संभलकर खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 26 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। स्कोरबोर्ड पर 100 रन लगने से एक ओवर पहले मारक्रम अपनी फिफ्टी पूरी करने में कामयाब रहे। 26 ओवर में 100 रन पूरे हुए और फिर 52वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। इसके कुछ देर बाद ही एडन मारक्रम ने 55वें ओवर में सेंचुरी जड़ते हुए नया कीर्तिमान रच दिया। मारक्रम ने 156 गेदों पर 11 चौके की मदद से अपना 8वां टेस्ट सैकड़ा जड़ा। इसके साथ ही वह ICC फाइनल में शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए। ICC फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले वह 15वें बल्लेबाज हैं।
ICC फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज
- क्लाइव लॉयड – 102
- विव रिचर्ड्स- 138*
- अरविंदा डी सिल्वा – 107*
- रिकी पोंटिंग – 140*
- एडम गिलक्रिस्ट – 149
- महेला जयवर्धने – 103
- फिलो वालेस – 103
- सौरव गांगुली- 117
- क्रिस केर्न्स – 102
- मार्कस ट्रेस्कोथिक – 104
- शेन वॉटसन- 105
- फखर जमान- 114
- स्टीव स्मिथ – 121
- ट्रेविस हेड – 121, 100*
- एडन मारक्रम – 100*
आपको जानकर हैरानी होगी कि एडन मारक्रम 41 साल में लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाने वाले पहले मेहमान सलामी बल्लेबाज हैं। इससे पहले साल 1984 में वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज ने लॉर्ड्स के मैदान पर यह कारनामा किया था। यही नहीं, मारक्रम ICC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सिर्फ अरविंदा डी सिल्वा (1996) और क्लाइव लॉयड (1975) ऐसा कर पाए थे।
Latest Cricket News
window.addEventListener('load', (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Source link
#एडन #मरकरम #न #लरडस #म #सचर #जड #मचय #तहलक #ऐस #करन #वल #बन #दनय #क #तसर #बललबज



Post Comment