×
बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब:  कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं, बस महिलाओं को तारीफ और सम्मान मिलना चाहिए

बिपाशा बसु ने बॉडी-शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब: कहा- मीम्स-ट्रोल्स से मेरी पहचान नहीं, बस महिलाओं को तारीफ और सम्मान मिलना चाहिए

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिपाशा बसु को उनके बढ़ते वजन के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस ने बॉडी-शेमिंग को लेकर लगातार हो रही ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बुरे और दिल दुखाने वाले कमेंट्स से उनकी पहचान या उनकी खुद की अहमियत तय नहीं होती।

दरअसल, बिपाशा बसु ने साल 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस के बढ़ते वजन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पूर्व मिस इंडिया श्वेता विजय नायर ने बिपाशा को सपोर्ट किया और कहा कि कैसे एक मां को फिजिकली और इमोशनली चीजों को हैंडल करना पड़ता है। इस पोस्ट पर बिपाशा ने भी रिएक्ट किया।

बिपाशा और करण की शादी 2016 में हुई थी।

उन्होंने कहा, थैंक्यू आपके शब्दों के लिए। मैं उम्मीद करती हूं कि लोग हमेशा इतने छोटे और नीचे सोच वाले न रहें। वो समझें और मानें कि महिलाएं हर दिन बहुत सी जिम्मेदारियां निभाती हैं, इसलिए उन्हें तारीफ और सम्मान मिलना चाहिए। मैं एक बेहद आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसे एक समझदार और प्यार करने वाला साथी और परिवार मिला है।

मीम्स और ट्रोल्स न तो मेरी पहचान बनाते हैं और न ही उन्होंने मुझे वो बनाया जो मैं हूं। लेकिन ये सब समाज की महिलाओं के प्रति सोच का एक बहुत ही चिंताजनक रूप दिखाते हैं। मेरी जगह अगर कोई और महिला होती, तो इतनी नफरत और कटाक्ष से गहरे जख्म खा सकती थी और मानसिक रूप से टूट सकती थी। अगर हमारी आवाज और मजबूत हो जाए और कम से कम महिलाएं ही एक-दूसरे को समझें और जैसा वे हैं, उसके लिए तारीफ करें तो महिलाएं आगे बढ़ती जाएंगी। हम महिलाएं कोई नहीं रोक सकता।

शादी के 6 साल बाद बेटी को दिया जन्म

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। शादी के 6 साल बाद ​​​​​बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया था।

खबरें और भी हैं…

Source link
#बपश #बस #न #बडशमग #करन #वल #क #दय #करर #जवब #कह #ममसटरलस #स #मर #पहचन #नह #बस #महलओ #क #तरफ #और #सममन #मलन #चहए

Post Comment