डाउनडिटेक्टर के अनुसार, खबर लिखने तक 12,334 यूजर्स ने जियो को लेकर शिकायत दर्ज की, जिसमें 57 प्रतिशत यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट के साथ दिक्कतों के बारे में शिकायत की है, जबकि 32 प्रतिशत यूजर्स ने दावा किया है कि उनकी मोबाइल कनेक्टिविटी ठीक नहीं चल रही है। इसके अलावा 11 प्रतिशत यूजर्स JioFiber के साथ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
केरल में Jio डाउन
कई यूजर्स ने आउटेज के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट किया। यूजर्स द्वारा बताई गई रिपोर्ट के अनुसार, केरल में रिलायंस जियो यूजर्स को जियो सर्विस तक पहुंचने में दिक्कत आ रही हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया कि “बीते 10 मिनट से भारत के केरल में Jio नेटवर्क डाउन है। फोन नेटवर्क पर रजिस्टर नहीं हो रहे हैं। क्या कोई साइबर अटैक है?”
एक अन्य यूजर ने लिखा कि “केरल में जियो सिम और ब्रॉडबैंड सब कुछ बंद है… @reliancejio@JioCare#jio#Jiodown।”
हालांकि, अभी तक Reliance Jio ने सर्विस बंद होने के बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
Source link
#Reliance #Jio #जय #यजरस #परशन #न #कल #मल #रह #न #चल #रह #इटरनट #आखर #हआ #कय



Post Comment