2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी
- कॉपी लिंक
सिंगर म्यूजिक कंपोजर अरमान मलिक और उनके भाई अमाल मलिक 18 जून को अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। गाने का नाम ‘बारी-बारी’ है। अरमान अपने फैंस को हिंदी और पंजाबी फ्यूजन का तड़का देने वाले हैं, जिसमें एक फ्रेश वाइब है। सिंगर का दावा है कि इस गाने में उनके फैंस को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। वहीं, भाई अमाल मलिक के साथ अपने मैजिकल कॉम्बिनेशन और उनकी इरिटेटिंग आदतों पर भी बात की है।
पढ़िए बातचीत का प्रमुख अंश…
‘बारी-बारी’ हिंदी और पंजाबी लिरिक्स का फ्यूजन है।
क्या आपका नया गाना ‘बारी-बारी’ समर लव एंथम बनने वाला है?
हां, मुझे भी ऐसा ही लगता है। इस गाने में एक फ्रेशनेस है। ये गाना आपको ऐसा महसूस कराता है कि गाड़ी में गाना चलाकर लंबे ड्राइव पर जाऊं। मेरे दूसरे गानों से काफी अलग है। इसका म्यूजिक थोड़ा यूनिक है। इसमें हिंदी और पंजाबी का फ्यूजन है। इस गाने में ऑडियंस को अरमान मलिक का एक नया अवतार दिखेगा।
अब तक मैंने रोमांटिक, हार्ट ब्रेक वाले गाने गाए हैं। ये मेरे लिए अलग था तो और ऑडियंस ने भी मुझे ऐसे सुना नहीं है। न सिर्फ वीडियो बल्कि जॉनर के तौर भी ऑडियंस को सरप्राइज मिलेगा। हां, इसमें भी आपको थोड़ा अरमान मलिक वाला टच मिलेगा। गाने की पैकेजिंग नया और फ्रेश है और मुझे लगता है कि लोगों इससे कनेक्ट कर पाएंगे।
‘बारी-बारी’ गाने का आइडिया कहां से आया?
हमने इसके लिए कोई कॉन्सेप्ट नहीं सोचा था। मैं, अमाल भाई और इसे गाने के बोल लिखने वाले यंगवीर हमने साथ में एक सेशन किया था। वार्नर म्यूजिक ग्रुप की टीम ने एक कैंप तैयार किया था, जहां पर सारे म्यूजिशियन बैठकर मेरे लिए सिंगल गाने लिख रहे थे। वहीं पर अमाल को मेलोडी का आइडिया आया और इस तरह इसकी जर्नी शुरू हुई। फिर यंगवीर ने लाइन्स लिखे, जो हुक लाइन बन गया। फिर इसके इर्द-गिर्द हमलोगों ने एक पूरा अंतरा और मुखड़ा लिखा। इसके बीट्स को नेवर सोबर करके दो बहुत ही यंग-टैलेंटेड बच्चों ने प्रोड्यूस किया है। मैं दोनों को बचपन से जानता हूं।
अरमान ने फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में बम-बम बोले गाने से बतौर चाइल्ड सिंगर अपना डेब्यू किया था।
ये कमाल है कि म्यूजिक में बहुत सारे यंग फ्रेश टैलेंट आ रहे हैं। हम उनके साथ कौलेबरेट कर रहे हैं। इस गाने को एक नया नजरिया मिला है। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग दिमाग में बिठा लेते हैं कि अरमान-अमाल मलिक का म्यूजिक ऐसा ही होगा। इस गाने के जरिए हम उस छवि को तोड़ने आ रहे हैं। इस गाने को जब ऑडियंस सुनेगी तो उन्हें महसूस नहीं होगा कि ये हमारा गाना है।
हिंदी और पंजाबी लिरिक्स का समावेश जब आपने पहली बार सुना तो आपका क्या रिएक्शन था?
यंगवीर ने जैसे पंजाबी और हिंदी को कमर्शियल तरीके से फ्यूजन किया है, मुझे बहुत दिलचस्प लगा। मैंने उन्हें सिर्फ इतनी ब्रीफिंग दी थी कि इतना पंजाबी मत लिखना कि एक हिंदी ऑडियंस को समझ नहीं आया। या उसे गुनगुना में दिक्कत हो। यंगवीर ने बहुत अच्छे से इसे लिखा है। ऐसा नहीं है कि कोई भाषा कप्रोइंज हुई है। हर एक लाइन का मीनिंग है। गाना ऐसे लिखा गया है कि कानों को अच्छा लगे। साथ ही इसमें एक वाइब भी है। इतनी सारी बातों को ध्यान में रखकर अच्छा गाना लिखना मुश्किल था लेकिन हमने इसे सफलतापूर्वक कर लिया है।
आपका कई लैंग्वेज पर कमाल की पकड़ है। आपने इंटरनेशनल, साउथ के लिए भी गाया है।
मुझे लगता है ये गॉड गिफ्टेड है। साथ ही, मैं बचपन से बहुत सारे लैंग्वेज में गाते आ रहा हूं। मैंने कई सारे ऐड, जिंगल्स, फिल्मों के गाने और उनका अलग वर्जन भी गाया है। मेरे साथ बचपन से ऐसा बहुत बार हुआ है। जब आप बार-बार इस तरह गाते हो तो प्रैक्टिस हो जाती है। भले ही आप वो लैंग्वेज नहीं समझते हो लेकिन उस पल के लिए आप गीतकार से समझ लेते हो कि क्या मतलब है।
फिल्म ‘जय हो’ से अरमान ने बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया।
एक ही चीज को कई बार दोहराने पर वो जुबान पर बैठ जाती है। फिर एक समय ऐसा आता है, जब आप उस भाषा को ऐसे गाते हो, जैसे किसी लोकल ने गया है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं जब भी तमिल या तेलुगु गाना गाऊं तो वहां के ऑडियंस को लगे कि ये अपना बंदा है।
अमाल और आपका कॉम्बिनेशन मैजिकल है। जब आप दोनों साथ गाते हैं तो कितनी मुश्किल आती है? टकराव की स्थिति से कैसे बचते हैं?
इस गाने के लिए तो हम बिल्कुल भी नहीं लड़े हैं। मेरा और अमाल का म्यूजिक मेकिंग का प्रोसेस अलग है। मैं बहुत ऑर्गेनाइज्ड हूं और वो बहुत रैंडम है। ऐसे में हम दोनों के एक पेज पर लाना एक मुश्किल टास्क होता है। लेकिन जब भी हम साथ आते हैं तो एक मैजिक होता है। वो मुझे बहुत पुश करता है। वो मुझे एक ऐसे प्वाइंट तक ले जाते हैं, जहां पहुंचकर मुझे भी हैरानी होती है। मुझे भी यकीन नहीं होता कि मैं इस प्वाइंट के बाद गा सकता था।
बहुत बार रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ऐसा भी हुआ कि अमाल ने बोल दिया है कि क्या बकवास गा रहा है। स्टूडियो से निकल जाओ। उस वक्त मैं उसे कहता हूं कि मैं अभी तुम्हें गलत साबित करता हूं। फिर मैं दोबारा गाता हूं और वो काफी अच्छा निकलता है।
मुझे लगता है कि अमाल कभी-कभी जानबूझकर करता है ताकि मैं अच्छा गाऊं। उस मेरा पोटेंशियल दिखता है, जो मैं खुद भी समझ नहीं पाता हूं।
अमाल की कोई इरिटेटिंग आदत जो आप बदलना चाहते हैं?
वो ऑर्गेनाइज्ड नहीं है। मैं अगर उससे कहता हूं कि 12-4 के बीच में हमारा सेशन है तो वो तीन बजे आएगा। आने के बाद वो अपना ही कुछ करते रहता है। लेट तक रुकेगा। हम दोनों की पर्सनैलिटी अलग है। लेकिन मैं उस बदल नहीं पाऊंगा। वो रात के तीन-चार बजे जगाकर गाने बनाता है। ये उसका टाइम होता है। रहमान सर कई इंटरव्यू कह चुके हैं कि वो रात के समय म्यूजिक बनाते हैं। सारे क्रिएटिव लोगों का अलग-अलग प्रोसेस होता है।
हाल ही में अमाल मलिक ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। भाई अरमान और परिवार के बाकी सदस्यों से रिश्ता खत्म करने की बात कही थी।
मैं कहता हूं कि अमाल रात को गाने बेस्ट बनता है तो उसको छोड़ दो, उसका जोन है। हमारा बीच एक सिस्टम डेवलप हो गया है। वो रात को गाने बनाता है और सुबह सोने से पहले मुझे मेल कर देता है। मैं सुबह जल्दी उठाता हूं और शाम तक रिकॉर्ड कर उसे भेज देता हूं।
इस गाने को बनाते समय कोई यादगार पल रहा है, जिसे आप शेयर करना चाहेंगे?
मैंने जब ये गाना रफ गया था, तब स्टूडियो में पड़ा हुआ किसी पुराने माइक के साथ गा दिया था। कोई प्रोफेशनल माइक या रिकॉर्डिंग बूथ के अंदर नहीं गया था। वो रफ ट्रैक हमने इतनी बार सुना था कि वो हमारे दिमाग में छप गया था। हमने बहुत बार उसे रिक्रिएट करने की कोशिश की लेकिन वो हो नहीं पाया। ऐसे में वो जो रफ ट्रैक है, वहीं फाइनल है।
रफ ट्रैक में 90 फीसदी वन टेक में हुआ था। मैंने बिना सोचे समझे गा दिया था। कभी-कभी गलती से मैजिकल चीजें हो जाती हैं। उसके बाद आप कितनी भी कोशिश करो परफेक्ट करने की लेकिन वो एक्स फैक्टर नहीं आ पाता है।
आपके फैंस का मानना है कि अब आप थोड़ा चूजी हो गए हैं इसलिए कम नजर आते हैं?
कम नहीं हुआ। सिचुएशन थोड़ी ऐसी थी, जिसमें म्यूजिक को लेकर बहुत सारे कमिटमेंट थे। कई सारे कॉन्ट्रैक्ट्स थे, जिनसे मैं अभी फ्री हुआ हूं। मैंने खुद का एक लेबल शुरू किया है। अभी वॉर्नर के साथ ‘बारी-बारी’ लेकर आ रहा हूं। अभी बैक टू बैक कई सारे गाने आएंगे। हां, थोड़ा साइलेंस था क्योंकि मैं अपने करियर को रिफिगर कर रहा था। मेरा मानना है कि अगर आप म्यूजिक को लंबे करियर के तौर पर देखते हैं तो ऐसे में साल में ज्यादा काम करना भी एक डिसएडवांटेज होता है। आपके आने के लिए लोग इंतजार करें, ये बहुत जरूरी है।
अरमान हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी गानों को भी अपनी आवाज दी है।
मैंने भी एक टाइम पर बैक टू बैक गाने दिए हैं लेकिन मैं उस वक्त भी चूजी था। मैं ऐसे ही कुछ भी नहीं गाता था। अगर मुझे कुछ पसंद आए और लगे कि मेरे रूह को छू रही है, तभी गाता था। ‘बारी-बारी’ से एक जर्नी शुरू हो रही है। इसके बाद में मेरे कई गाने आने हैं।
आपने सलमान समेत कई स्टार्स के लिए अपनी आवाज दी है। शाहरुख खान के लिए कब गाएंगे?
मुझे अब तक शाहरुख खान के लिए गाना का मौका नहीं मिला है। ये मेरी एक अधूरी विश है। उम्मीद करता हूं कि कोई ऐसा प्रोजेक्ट आए, जिसमें मुझे उनके लिए गाने का मौका मिले। हम सब लोग मेनिफेस्ट कर सकते हैं।
आपके बकेट लिस्ट में अब क्या बचा है?
मेरे बकेट लिस्ट में बहुत सारी चीजें बाकी हैं। मेरी बकेट लिस्ट तो अभी तक आधी भी खत्म नहीं हुई हैं। करियर में कई सारी चीजें ऐसी भी रहीं, जो मैंने सोचा नहीं था और वो हो गईं। मैं भगवान और यूनिवर्स को शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसे मौके मिले, जहां मैं अपने टैलेंट को लोगों को दिखा पाया। मुझे इसके बदले उनका बहुत प्यार भी मिला है।
न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन, जो कि एक बहुत प्रतिष्ठित जगह है। मुझे वहां पर अपने शो का टिकट सोल्ड आउट करना है। ये मेरे बकेट लिस्ट में है।
Source link
#बरबर #गन #म #दखग #अरमन #मलक #क #नय #अवतर #सगर #बल #अमल #मझ #पर #अचछ #गन #क #दबव #बनत #शहरख #खन #क #आवज #बनन #क #खवहश



Post Comment