×
खुशखबरी! BSNL की 5G सेवा को मिला नया नाम, जल्द शुरू होगी हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस | BSNL 5G Officially Named Q-5G Launch Expected Soon Across India

खुशखबरी! BSNL की 5G सेवा को मिला नया नाम, जल्द शुरू होगी हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस | BSNL 5G Officially Named Q-5G Launch Expected Soon Across India

क्या है Q-5G?

BSNL के अनुसार, ‘Q-5G’ का मतलब Quantum 5G है, जो यह दिखाता है कि यह तकनीक पूरी तरह आधुनिक, तेज और स्वदेशी है। कंपनी ने कहा, “हमने मिलकर सिर्फ एक सर्विस नहीं बनाई, बल्कि इतिहास रच दिया है।”

क्यों है BSNL 5G का इंतजार?

पिछले साल जब निजी कंपनियों ने अपने मोबाइल प्लान्स महंगे कर दिए थे तब बड़ी संख्या में यूजर्स ने BSNL की ओर रुख किया था। इसके चलते BSNL ने दो तिमाही में अच्छा मुनाफा भी कमाया। लेकिन नेटवर्क क्वालिटी को लेकर अब भी शिकायतें बनी हुई थीं। अब BSNL अपनी 4G और आने वाली 5G सेवाओं के जरिए इन समस्याओं को दूर करना चाहता है।

क्या बदलेगा BSNL का भविष्य?

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर के अनुसार, BSNL देशभर में 1 लाख नए मोबाइल टावर लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इससे कंपनी की 4G और 5G कवरेज को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि BSNL की 4G सेवा पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, और 5G भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

कब होगा लॉन्च?

BSNL 5G लॉन्च को लेकर बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पहले बताया गया था कि जून 2025 तक कंपनी 5G सेवा शुरू कर सकती है। अब जबकि Q-5G नाम की घोषणा हो चुकी है माना जा रहा है कि बहुत जल्द कोई बड़ी घोषणा हो सकती है। हालांकि, कंपनी को अपने घटते ग्राहकों को बनाए रखने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी।

यह भी पढ़ें: गूगल पर सर्च किया नंबर…और मिनटों में खाते से उड़ गए पैसे, क्या आप भी कर रहे हैं यही गलती?



Source link
#खशखबर #BSNL #क #सव #क #मल #नय #नम #जलद #शर #हग #हईसपड #इटरनट #सरवस #BSNL #Officially #Named #Q5G #Launch #Expected #India

Post Comment