39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान गुरुवार को आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। प्रीमियर के बाद सलमान रवाना हो रहे थे, तभी एक शख्स अचानक उनके करीब जाने की कोशिश करने लगा। ये देखते ही एक्टर की सिक्योरिटी टीम तुरंत हरकत में आई और शक्स को पकड़कर एक्टर के लिए रास्ता साफ किया।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीला ब्लेजर पहने हुए एक शख्स सीढ़ियों के बीचो-बीच खड़े रहकर सलमान के आने का इंतजार कर रहा है।
जैसे ही सलमान दरवाजे तक पहुंचते हैं, वैसे ही सिक्योरिटी टीम उसे वहां से हटा देती है।
लेकिन जैसे ही सलमान दरवाजे से बाहर निकलते हैं, वैसे ही वो शख्स दोबारा उनके करीब जाने की कोशिश करने लगता है।
सिक्योरिटी टीम तुरंत उस शख्स को पकड़ लेती है, जिससे आसपास के लोग भी सचेत हो जाते हैं। इस बीच सलमान खान की भी उस शख्स पर नजर पड़ जाती है। टीम के शख्स को हटाने के बाद सलमान खान जुनैद से गले मिलकर वहां से निकल जाते हैं।
बताते चलें कि सलमान खान को पिछले कुछ समय से लॉरेंस गैंग की धमकियां मिल रही हैं, यही वजह है कि वो कड़ी सिक्योरिटी में रहते हैं।
सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ
- 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
- सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
- गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।
मई में शख्स ने जबरदस्ती अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की
20 मई को एक आदमी ने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की थी। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। इस घटना के ठीक एक दिन पहले ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
Source link
#जबरदसत #सलमन #खन #क #करब #जन #लग #शखस #सकयरट #टम #न #तरत #एकशन #लय #हलचल #बढन #पर #एकटर #क #नजर #पड #दखए #वडय



Post Comment