×
Android 16 Features: गूगल का नया अपडेट, नोटिफिकेशन से लेकर सिक्योरिटी तक सब कुछ हुआ स्मार्ट | Android 16 Features and Supported Devices Smarter UI Stronger Security

Android 16 Features: गूगल का नया अपडेट, नोटिफिकेशन से लेकर सिक्योरिटी तक सब कुछ हुआ स्मार्ट | Android 16 Features and Supported Devices Smarter UI Stronger Security

यह नया वर्जन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा जो बड़ी स्क्रीन वाले फोन या टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं। Android 16 को iOS 26 के ठीक बाद लॉन्च किया गया है।

Android 16 सबसे पहले किन डिवाइस पर मिलेगा? (Android 16 Supported Devices)

गूगल के मुताबिक, Android 16 बीटा वर्जन सबसे पहले Pixel 8 और उससे ऊपर के मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। इन डिवाइसेज पर यूजर्स नए फीचर्स का अनुभव पहले कर सकेंगे। अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स को यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा, जिसके लिए कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है।

Android 16 सपोर्टेड स्मार्टफोन्स की लिस्ट

सीरीज सपोर्टेड डिवाइस
पिक्सल 6 सीरीज पिक्सल 6, पिक्सल 6 प्रो, पिक्सल 6a
पिक्सल 7 सीरीज पिक्सल 7, पिक्सल 7 प्रो, पिक्सल 7a
पिक्सल 8 सीरीज पिक्सल 8, पिक्सल 8 प्रो, पिक्सल 8a
पिक्सल 9 सीरीज पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो, पिक्सल 9 प्रो XL, पिक्सल 9 प्रो फोल्ड, पिक्सल 9a
अन्य डिवाइस पिक्सल फोल्ड, पिक्सल टैबलेट

Android 16 में क्या-क्या है नया? (Android 16 What’s New)

स्मार्ट नोटिफिकेशन सिस्टम

अब नोटिफिकेशन पहले से ज्यादा समझदारी से काम करेंगे। जरूरी अपडेट्स जैसे कि डिलीवरी स्टेटस या राइड की जानकारी आपको रियल टाइम में नोटिफिकेशन पैनल पर दिखेगी। नोटिफिकेशन को ऑटोमेटिकली ग्रुप किया जाएगा ताकि स्क्रीन पर अव्यवस्था न हो और जरूरी जानकारी एक नजर में दिखे।

बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स (Android 16 Security Features)

गूगल ने Android 16 में एक नया एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम शामिल किया है जो फिशिंग अटैक्स, खतरनाक ऐप्स और साइबर हमलों से बचाव करता है। यह सिस्टम यूजर के पर्सनल डेटा को रियल टाइम में स्कैन करता है और किसी भी खतरे की स्थिति में अलर्ट देता है।

डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस टैबलेट पर (Android 16 Desktop Mode)

Android 16 उन यूजर्स के लिए भी खास है जो टैबलेट पर काम करते हैं। नया डेस्कटॉप विंडो मोड एक साथ कई ऐप्स को ओपन और मैनेज करने की सुविधा देता है। इसके अलावा स्मार्ट टास्कबार और कीबोर्ड शॉर्टकट्स जैसे फीचर्स काम को और भी आसान बनाते हैं।

हियरिंग डिवाइस सपोर्ट (Android 16 Hearing Aid)

सुनने में परेशानी झेल रहे यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 16 में एक नया फीचर जोड़ा गया है। अब वे अपने हियरिंग डिवाइस के साथ फोन के माइक्रोफोन का इस्तेमाल करके कॉल की आवाज को और भी स्पष्ट सुन सकेंगे।

सभी यूजर्स के लिए कब होगा रोलऑउट?

गूगल ने Android 16 का बीटा वर्जन तो लॉन्च कर दिया है, लेकिन बाकी ब्रांड्स के लिए यह धीरे-धीरे रोलआउट होगा। Samsung, Oppo, Vivo, OnePlus, Xiaomi और अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस में यह अपडेट साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Starlink का भारत में रास्ता साफ: Airtel और Jio से साझेदारी के बाद मिली सरकारी मंजूरी, जल्द मिलेगी सैटेलाइट इंटरनेट की सौगात

Source link
#Android #Features #गगल #क #नय #अपडट #नटफकशन #स #लकर #सकयरट #तक #सब #कछ #हआ #समरट #Android #Features #Supported #Devices #Smarter #Stronger #Security

Post Comment