×
Oppo K13 vs K13x vs A5 5G: कौन सा स्मार्टफोन है आपकी जरूरतों के लिए फिट? यहां समझिए | Oppo K13 vs K13x vs A5 5G Budget 5G Phones Compared in Detail

Oppo K13 vs K13x vs A5 5G: कौन सा स्मार्टफोन है आपकी जरूरतों के लिए फिट? यहां समझिए | Oppo K13 vs K13x vs A5 5G Budget 5G Phones Compared in Detail

इसीलिए हमने इन तीनों स्मार्टफोनों की डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और कीमत के आधार पर तुलना की है, ताकि आप समझ सकें कि आपकी जरूरतों के मुताबिक सबसे सही विकल्प कौन-सा है।

डिजाइन और मजबूती

Oppo K13x और A5 5G को कंपनी ने खास तौर पर रोजमर्रा की टफ यूज के लिए डिजाइन किया है। दोनों स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड हैं और IP65 रेटिंग के साथ आते हैं यानी धूल और हल्की बारिश से सुरक्षित। दोनों में 360° डैमेज-प्रूफ बॉडी और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। वहीं K13 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, लेकिन मजबूती के मामले में थोड़ा पीछे रह जाता है।

कैसा है तीनों स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले?

K13 और K13x दोनों में 6.67 से 6.70 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस शामिल है। वहीं A5 5G में भी समान साइज की डिस्प्ले दी गई है लेकिन रेजोल्यूशन HD+ (1604×720) है जो देखने में थोड़ा कम शार्प अनुभव देता है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Oppo K13 में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है जो परफॉर्मेंस के मामले में Dimensity 6300 से बेहतर है। K13x और A5 5G दोनों में यही MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है जो बेसिक टास्क और लाइट गेमिंग के लिए पर्याप्त है। अगर आप गेमिंग या हेवी मल्टीटास्किंग यूजर हैं तो K13 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

फ़ीचर Oppo K13 Oppo K13x Oppo A5 5G
डिस्प्ले 6.70″ FHD+ AMOLED, 120Hz 6.67″ FHD+ LCD, 120Hz 6.67″ HD+ LCD, 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 6 Gen 4 MediaTek Dimensity 6300 MediaTek Dimensity 6300
RAM 8GB 4GB / 6GB / 8GB 6GB / 8GB
स्टोरेज 128GB / 256GB 128GB 128GB + microSD सपोर्ट
बैक कैमरा 50MP + 2MP 50MP + 2MP 50MP + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा 16MP 8MP 8MP
बैटरी और चार्जिंग 7000mAh, 80W 6000mAh, 45W 6000mAh, 45W
OS Android 15, ColorOS 15 Android 15, ColorOS 15 Android 15, ColorOS 15
IP रेटिंग IP65 IP65 + MIL-STD-810H IP65 + MIL-STD-810H
अन्य फीचर्स AMOLED डिस्प्ले, 16MP सेल्फी AI कैमरा, Sponge Shock Absorption साइड फिंगरप्रिंट, Alloy फ्रेम
शुरुआती कीमत Rs. 17,425 Rs. 11,999 Rs. 15,499

बैटरी और चार्जिंग

जहां K13x और A5 5G में 6000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है वहीं K13 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। लंबे समय तक इस्तेमाल और कम चार्जिंग टाइम की चाह रखने वालों के लिए यह एक शानदार कॉम्बिनेशन है।

कैसा है कैमरा

तीनों ही फोनों में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि, K13x कैमरा सॉफ्टवेयर के मामले में आगे है इसमें AI Unblur, Reflection Remover और Dual View जैसे फीचर्स मिलते हैं। K13 का फ्रंट कैमरा 16MP का है जो सेल्फी लवर्स के लिए एक प्लस पॉइंट है। A5 5G कैमरा सेटअप भी साधारण यूजर्स के लिए ठीक-ठाक है।

कितनी है कीमत?

तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग बजट कैटेगरी को टारगेट करते हैं। K13x की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है जो कि बजट यूजर्स के लिए आकर्षक है। A5 5G थोड़ा महंगा है जिसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। वहीं सबसे पावरफुल K13 की शुरुआती कीमत 17,425 रुपये है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! Meta ला रही है AI Writing Help फीचर, जानें क्या होगा फायदा?

Source link
#Oppo #K13 #K13x #कन #स #समरटफन #ह #आपक #जररत #क #लए #फट #यह #समझए #Oppo #K13 #K13x #Budget #Phones #Compared #Detail

Previous post

लैडिंग होने के बाद 20 मिनट में दोबारा उड़ रहे विमान, इतने कम समय में सुरक्षा जांच कैसे होगी

Next post

‘जय हो’ एक्ट्रेस सना खान की मां का निधन: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, लोगों से की दुआ की गुजारिश

Post Comment