13 min read·Mar 19, 2018Over the years, economists and philosophers have defined a range of…
">कभी कैंटीन में समोसे बेचता था ये बच्चा, आज बॉलीवुड का बन चुका है सुपरस्टार, करोड़ों का है मालिक!
Shah Rukh Khan Once Supplies Samosa At Canteen: कहते हैं कि कभी भी मेहनत और लगन खराब नहीं जाती है। एक दिन आपको मेहनत का फल जरुर मिलता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे विलन बनाकर अपने करियर की शुरुआत की और आज मेहनत के बलबूते पर उसने अपनी किस्मत पलट दी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की जिन्हें आज के वक्त में दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है। एक वक्त था जब वह कैंटीन में समोसे सप्लाई किया करते थे और इस बात का खुलासा खुद एक्टर पंकज कपूर ने किया है।
दरअसल पंकज कपूर ने हाल ही में केंडल कास्ट के यूट्यूब चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई राज खोले। तब उन्होंने NSD के दोनों को याद किया और वहां का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख तकरीबन तब 10 साल के थे। जब वह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की कैंटीन में समोसे सप्लाई करते थे।
शाहरुख खान को लेकर भले ही यह बात हैरान कर देने वाली है लेकिन पूरी तरीके से सच है। पंकज कपूर ने बताया कि 70 के दशक में वह NSD के छात्र थे और एक छोटा बच्चा कई बार कैंटीन में समोसे लेकर आया करता था। वह कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान था।
पंकज कपूर ने अपनी बात को आगे बढ़ते हुए बताया कि यह वो वक्त था जब शाहरुख खान के पिता या फिर उनके किसी रिश्तेदार का वहां पर कैंटीन हुआ करता था। इसी के चलते शाहरुख खान वहां पर कई बार आते जाते रहते थे। लेकिन तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह बच्चा जो ऐसे ही घूम रहा है कभी इंडस्ट्री पर राज करने लगेगा।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि शाहरुख खान का NSD से काफी पुराना नाता रहा है। दरअसल उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली में खातिर नाम का एक रेस्टोरेंट चलाया करते थे। शाहरुख भी इस पर कई बार बात कर चुके हैं कि उनके पिता NSD में मेस और कैंटीन से जुड़े हुए काम करते थे।
NSD से जुड़े हुए कलाकारों की अगर हम बात करें तो इसमें पंकज कुमार, राज बब्बर, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे नाम शामिल है। इन्हीं लोगों से प्रेरणा लेते हुए शाहरुख खान भी बड़े हुए और एक्टिंग के गुण सीखे।
जो शाहरुख खान कभी NSD में समोसे सप्लाई करते थे आज वही 1.4 बिलियन डॉलर के मालिक बन चुके हैं। उन्होंने शायद 1992 में रिलीज हुई फिल्म दीवाना से बॉलीवुड डेब्यू किया। वैसे तो इस फिल्म में सुपरस्टार ऋषि कपूर लीड किरदार में थे। लेकिन शाहरुख खान ने इस फिल्म से विलेन के तौर पर डेब्यू किया था। साथ ही वह अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे।