क्या है e-Aadhaar वेरिफिकेशन सिस्टम?
नए नियम के तहत अब तत्काल टिकट बुक करते समय यूजर को e-Aadhaar ऑथेंटिकेशन करना होगा। इसमें यात्री को अपने आधार नंबर से पहचान सत्यापित करनी होगी, जिसके लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जब तक यह OTP दर्ज नहीं किया जाएगा टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।
रेलवे का कहना है कि इस कदम से बॉट्स और दलालों के जरिए किए जाने वाले फर्जी टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी और आम यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब IRCTC पर चंद मिनटों में सारे टिकट खत्म होने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
शुरुआती 10 मिनट सिर्फ आम यात्रियों के लिए
इस नई प्रक्रिया के तहत तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन यूजर्स के लिए होगी जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है। इन 10 मिनटों में कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं कर पाएगा। इसका सीधा लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो खुद से टिकट बुक करना चाहते हैं।
यात्रा करने वाले हो जाएं अलर्ट, रद्द रहेगी डबल डेकर समेत 40 ट्रेन, 23 बदले रूट से चलेंगी, देखें लिस्ट
IRCTC अकाउंट को Aadhaar से कैसे लिंक करें?
अगर आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं।
- यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगइन करें।
- ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘Link Your Aadhaar’ ऑप्शन चुनें।
- आधार नंबर और उसमें दिया गया नाम भरें।
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- ‘Update’ बटन पर क्लिक करें और लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करें।
लिंकिंग सफल होने के बाद स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज भी दिखाई देगा।
OTP के लिए मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी
इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड के साथ अपडेट हो। अगर अभी तक आपने मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर यह काम करवा सकते हैं। खास बात ये है कि सरकार की ओर से 14 जून तक यह सेवा फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है।
IRCTC की बड़ी पहल, सीकर से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, कराएगी दक्षिण भारत की यात्रा, जानें सब कुछ
Source link
#Tatkal #Ticket #Rule #अब #बन #Aadhaar #वरफकशन #नह #मलग #ततकल #टकट #जन #कस #लक #कर #अपन #आधर #Indian #Railways #Tatkal #Ticket #Rule #EAadhaar #Authentication #Mandatory



Post Comment