प्रतीकात्मक फोटो
अमेरिका के सैन डिएगो में एक विमान क्रैश हो गया। 6 लोगों को ले जा रहा एक विमान सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तटरक्षक बल मलबे की तलाश कर रहा है।
सागर तट से आठ किमी दूर विमान क्रैश
रविवार दोपहर को सैन डिएगो के निकट सागर तट से आठ किलोमीटर दूर समुद्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में हलचल मच गई। अमेरिकी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर प्वाइंट लोमा के निकट मलबे का एक क्षेत्र पाया गया, जहां हादसाग्रस्त विमान की तलाश शुरू की गई।
विमान के मलबे की तलाश शुरू की गई
अधिकारियों ने बताया कि प्वाइंट लोमा के निकट मलबे का क्षेत्र के पास पानी की गहराई लगभग 200 फुट (करीब 61 मीटर) है। विमान के मलबे की तलाश शुरू की गई और अधिकारियों द्वारा राहत अभियान चलाया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान दो इंजन वाला सेसना 414 था
संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक दो इंजन वाला सेसना 414 था, जो रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अपहाह्न 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के उड़ान भरने के बाद से एक फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर यह जानकारी मिली कि विमान फीनिक्स, एरिजोना की ओर जा रहा था। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब विमान ने अपनी निर्धारित उड़ान पूरी करने के लिए आकाश में उड़ान भरी थी।
विमान सवारों की स्थिति पर कोई पुष्टि नहीं
अमेरिकी तटरक्षक बल और FAA ने फिलहाल बचाव कार्य जारी रखा है और दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे की खोज और खोजी टीम की सुरक्षा स्थिति के अनुसार, अगले कुछ घंटों में विमान के मलबे का और निरीक्षण किया जाएगा। फिलहाल, दुर्घटना के परिणाम और सवारों की स्थिति पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। (भाषा इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
मुंबई लोकल ट्रेन में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे, मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला
जब मेडिकल के लिए ले जाई गई सोनम, देखिए उस वक्त कैसी हालत थी, CCTV फुटेज आया सामने
Latest World News
Source link
#अमरक #क #सन #डएग #क #पस #परशत #महसगर #म #पलन #करश #वमन #म #लग #थ #सवर
Post Comment