×
अस्पताल जाने और लंबी लाइनों में लगने की झंझट खत्म, घर बैठे इलाज का सरकार का बड़ा प्लान | Government’s plan to expand tele medicine service for treatment at home

अस्पताल जाने और लंबी लाइनों में लगने की झंझट खत्म, घर बैठे इलाज का सरकार का बड़ा प्लान | Government’s plan to expand tele medicine service for treatment at home

टेली मेडिसिन सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा बेहतर इलाज एवं परामर्श प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें : कंगाल हो गया बड़ा बैंक, उपभोक्ताओं के पैसे डूबे, एफडी की राशि भी नहीं मिल रही
यह भी पढ़ें : कांग्रेसियों में जोश जगा गए राहुल गांधी, 7 प्वाइंट में समझें-क्या रही उपलब्धि और कहां हुई चूक
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस मौके पर कहा कि टेली मेडिसिन सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। फोन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से घर बैठे नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं।

मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञों से उपचार सुविधा

टेलीमेडिसिन सेवा से मरीजों की रेफरल संख्या भी कम होगी, जिससे मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में दबाव कम होगा। मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञों से उपचार सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की डीन कविता सिंह भी उपस्थित थीं।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हॉस्पिटल कैंपस में जर्जर भवनों के रिनोवेशन की बात कही। उन्होंने कमला नेहरू हॉस्पिटल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित करने का भी आश्वासन दिया। गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक सुनील टंडन ने बताया कि चिकित्सालय में शव वाहन, नवीन कैथ लैब, सीटी-स्केन और एमआरआई जांच सुविधा की स्थापना की जा रही है।

Source link
#असपतल #जन #और #लब #लइन #म #लगन #क #झझट #खतम #घर #बठ #इलज #क #सरकर #क #बड़ #पलन #Governments #plan #expand #tele #medicine #service #treatment #home

Post Comment