क्रिश्चन कालेज के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद अली साइबर ठगी का शिकार हो गए। अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। चार दिन तक एटीएस अफसर बनकर गहन पूछताछ …और पढ़ें
HighLights
- पुणे पुलिस और एटीएस के नाम पर ठगी
- रिटायर रजिस्ट्रार को वर्दी पहनकर डराया
- बोर्ड दिखाकर की ‘डिजिटल’ गिरफ्तारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्रिश्चन कालेज के पूर्व रजिस्ट्रार सैयद अली साइबर ठगी का शिकार हो गए। अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। चार दिन तक एटीएस अफसर बनकर गहन पूछताछ की गई। बैंक खातों की जांच कर छोड़ने का कहा और 2 लाख रुपये फर्जी खाते में ट्रांसफर करवा लिए। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 62 वर्षीय सैयद अली पुत्र मोहम्मद अली क्रिश्चन कॉलेज परिसर में ही रहते है।
एटीएस इंस्पेक्टर बनकर महिला ठग ने दी धमकी
21 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहला काल आया था। महिला ने रौबदार अवाज में बात की और कहा-एटीएस (पूणे) इंस्पेक्टर दिव्या कुमारी नाम है। सैयद अली को धमकाया और कहा उनके खिलाफ गंभीर केस की जांच चल रही है। बयान के लिए उनको पूणे आना होगा। थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से वीडियो काल आया और उनसे पूछताछ शुरु कर दी। ट्रूकॉलर पर एटीएस लिखा हुआ था। आरोपित पुलिस की वर्दी में बैठे थे। पीछे एटीएस का बोर्ड लगा हुआ था।
पुलवामा अटैक का डर दिखाकर वसूली
सैयद से कहा कि तुम्हारा नाम पुलवामा अटैक के आरोपितों ने बताया है। आतंकवादी के घर से छापे में आपका आधार कार्ड और एटीएम कार्ड मिला है। आरोपितों ने बाकायदा आधार कार्ड भी दिखाया। उनसे कहा कि एटीएस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। आतंकवादी के घर से जो एटीएम मिला उसमें लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन है। पूछताछ के लिए पूणे बुलाया और कहा कि पुलिस गिरफ्तारी भी कर सकती है। सैयद उनकी बात सुनकर घबरा गए। इस पर अपराधियों ने कहा सीनियर सिटीजन होने के कारण उनसे फोन पर ही पूछताछ करेंगे।
यह भी पढ़ें- MP के कर्मचारियों को कब मिलेगा एरियर, 3% डीए बढ़ने के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी? समझें पूरा कैलकुलेशन
गोपनीयता का झांसा देकर ट्रांसफर कराए 2 लाख रुपये
इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। धमकाया कि किसी को काल के बारे में बताना नहीं है। सूचना लीक हुई तो पुलिस मदद नहीं करेगी और गिरफ्तारी हो जाएगी। आरोपितों ने बैंक खाते की आरबीआइ से जांच करवाने की धमकी दी और दो लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए। वह खाता गोविंद मीणा के नाम का था।
बेटे की सूझबूझ से सामने आई ठगी, केस दर्ज
सैयद से रुपयों की मांग की जा रही थी। वह पत्नी अर्चना के पास गए और बेटे अमन को पूरी घटना बताई। अमन समझ गया और कहा उनके साथ साइबर ठगी हुई है। घटना की हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत की थी। शुक्रवार को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
Source link
#आपक #आधर #करड #आतक #क #घर #मल #ह.. #इदर #म #परव #रजसटरर #क #कय #डजटल #अरसट #डर #दखकर #लख #ठग



Post Comment