लाइसेंस रिनिवल के एवज में मांगी 30 हजार रिश्वत
शिकायतकर्ता चेतन शर्मा निवासी अंजड़ ने बताया कि उसका भाई परिवार के भरण पोषण के लिए आरटीओ एजेंट के रूप में काम करता है। वो आरटीओ अधिकारी रीना किराड़े से 20-22 लाइसेंस रिनिवल व अन्य कार्य के लिए मिलने पहुंचा तो उन्होंने एजेंट विवेक मलतारे से मिलने और प्रोसेस करने की बात कही। जब हम मलतारे से मिले तो उन्होंने 30 हजार रुपयों की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए का लेन देन तय हुआ था। जिसकी शिकायत उन्होंने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।
Indore Missing Couple: बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ? राजा के बड़े भाई ने जताई आशंका..
रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाई आरटीओ अधिकारी-एजेंट की जोड़ी
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को रिश्वत के 10 हजार रूपये लेकर शिकायतकर्ता को रिश्वत देने भेजा। अंजड़ नगर के गायत्री मंदिर के पास जैसे ही एजेंट विवेक मलतारे ने रिश्वत के नोट लिए तो लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। लोकायुक्त की टीम एजेंट को पकड़कर आरटीओ कार्यालय लाई जहां आरटीओ एजेंट के साथ ही जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े को भी आरोपी बनाया गया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से आरटीओ दफ्तर व वहां काम करने वाले एजेंटों में हड़कंप मच गया।
भाजपा की बैठक में शामिल होने आ रहे नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
Source link
#आरटओ #अधकर #और #एजट #क #रशवतखर #जड #पकडई #लकयकत #क #बड #कररवई #news #Lokayukta #team #caught #lady #RTO #officer #agent #bribe



Post Comment