×
आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह, चार बार की विजेता इगा स्वियातेक को सेमीफाइनल में दी मात

आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह, चार बार की विजेता इगा स्वियातेक को सेमीफाइनल में दी मात

Image Source : GETTY
आर्याना सबालेंका

फ्रेंच ओपन 2025 में महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक से था। दोनों के बीच खेले गए इस मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जिसमें आर्यना सबालेंका ने अंत में तीन सेट तक चले मैच को 2-1 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। आर्यना सबालेंका यदि फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने में कामयाब होती हैं तो ये उनके करियर का पहला रोलैंड गैरोस टाइटल होगा।

आर्यना ने तोड़ा इगा स्वियातेक 26 मैचों की जीत की लय

इगा स्वियातेक ने पिछले तीन बार से फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स के खिताब को अपने नाम किया था, जिसमें वह कुल 4 बार इस टाइटल को अब तक जीतने में कामयाब हो चुकी हैं। ऐसे में आर्यना सबालेंका के लिए ये सेमीफाइनल मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऐसे में बेलारूस की इस स्टार खिलाड़ी ने पहले सेट को 7-6 (7-1) से अपने नाम किया, इसके बाद इगा ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करने के साथ उसे 4-6 से जीता। अब मुकाबला 1-1 से बराबर होने के बाद सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई थी।

आर्यना सबालेंका ने निर्णायक सेट में इगा को किसी भी तरह से दबाव बनाने का कोई भी मौका नहीं देते हुए उसे सीधे 6-0 से जीतने के साथ फाइनल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। इस जीत के साथ आर्यना सबालेंका ने इगा स्वियातेक की पिछले 26 मैचों से चली आ रही फ्रेंच ओपन में लगातार जीत की लय को तोड़ दिया। स्वियातेक ने कुल 1457 दिनों के बाद फ्रेंच ओपन का कोई मैच हारा है। उन्होंने आखिरी बार 9 जून 2021 को रोलैंड गैरोस में मैच हारा था।

सबालेंका ने की सेरेना विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी

आर्यना सबालेंका लगातार तीसरी बार महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। इसी के साथ साल 2016 के बाद वह सेरेना विलियम्स के बाद ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। सबालेंका ने छठे महिला एकल ग्रैंड स्लैम फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है जो इस दशक में अब तक सबसे अधिक है और उन्होंने इसमें इगा स्वियातेक को पीछे छोड़ दिया है जो पांच बार ऐसा करने में कामयाब हुई हैं।

ये भी पढ़ें

इस भारतीय खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खौफ में होंगे अंग्रेज, सिक्स लगा लगाकर तोड़ दी थी कमर

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, इन​ खिलाड़ियों को मिला मौका



Source link
#आरयन #सबलक #न #फरच #ओपन #क #फइनल #म #बनई #जगह #चर #बर #क #वजत #इग #सवयतक #क #समफइनल #म #द #मत

Post Comment