कुलदीप यादव & शुभमन गिल
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जुन से होने वाली है। इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे। इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ मौजूद नहीं होंगे। ऐसे में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के अनुभवी स्पिनर ने कुलदीप यादव ने नए कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है।
शुभमन गिल की तरीफ में कुलदीप यादव ने क्या कहा?
कुलदीप यादव ने कहा कि शुभमन को पता है कि टीम का नेतृत्व कैसे करना है। उन्होंने कई कप्तानों खासकर रोहित भाई के साथ काम किया है और उनसे सीखा है। उन्होंने अब तक जो देखा है वह बहुत प्रेरित करने वाला है। गिल टीम की भावना को ऊपर उठाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्हें यकीन है कि उसने बहुत कुछ सीखा है। चाइनामैन स्पिनर ने आगे कहा कि एक लीडर के तौर पर गिल बहुत मोटिवेटेड है। जिस तरह से वो सोचता है वह बहुत महत्वपूर्ण है। उसने टीम की बहुत मदद की है। पिछले 3-4 सेशन में…उन्होंने लीडरशिप ग्रुप के भीतर सीनियर्स के गुणों को देखा है और उन्होंने शुभमन में भी वही गुण देखे हैं। गिल टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस होगी- कुलदीप यादव
कुलदीप ने ये भी माना कि इस सीरीज में टीम इंडिया को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस होगी। उन्होंने कहा कि जब सीनियर नहीं होते हैं, तो हमेशा कमी रहती है। जिस तरह के खिलाड़ी विराट भाई और रोहित भाई हैं, जिन्होंने टीम के लिए इतना कुछ किया है, उनका महत्व हमेशा रहेगा। हलांकि कुलदीप का ये भी मानना है कि यह युवाओं के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है। उनके पास टीम में जमने का मौका है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें यकीन है कि इस सीरीज में भारत के युवा प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें
IPL की वजह से ऑस्ट्रेलिया को मिली WTC फाइनल में हार! पूर्व दिग्गज ने इस प्लेयर को लिया निशाने पर
विराट कोहली थे एबी डिविलियर्स से नाराज, कई महीनों तक बंद थी दोनों के बीच बातचीत, ABD का चौंकाने वाला खुलासा
Latest Cricket News
Source link
#इगलड #सरज #स #पहल #इस #खलड़ #न #क #शभमन #गल #क #तरफ #कह #039व #कपतन #क #लए #तयर #ह039



Post Comment