पीवी सिंधु
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे इंडोनेशनिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो बार भारत की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शानदार शुरुआत करने के साथ दूसरे दौर के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं इस टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सिंधू ने महिला एकल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को एक घंटे 19 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में तीन सेट के इस मैच को 2-1 से अपने नाम किया। इसके अलावा लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
पीवी सिंधु ने तीसरे सेट में नहीं दी नोजोमी ओकुहारा को वापसी का मौका
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के पहले राउंड में जापान की नोजोमी ओकुहारा का सामना किया। दोनों के बीच तीन सेट होने के बाद परिणाम हासिल हुआ जिसमें शानदार खेल फैंस को देखने को मिला। इस मुकाबले का पहला सेट जहां पीवी सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया तो वहीं दूसरे सेट में नोजोमी ओकुहारा ने वापसी करने के साथ उसे 21-23 से जीता। अब तीसरे और निर्णायक सेट पर सभी की नजरें थी, जिसमें पीवी सिंधु ने नोजोमी ओकुहारा को वापसी का कोई भी मौका नहीं देते हुए उसे 21-15 से जीतने के साथ दूसरे राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सामना थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्णपावी चोचुवोंग से होगा।
लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय को करना पड़ा हार का सामना
पीवी सिंधु ने जहां एक तरफ दूसरे राउंड में अपनी जगह बना ली है तो वहीं पुरुष एकल में भारतीय फैंस को थोड़ा निराश होना पड़ा जिसमें एचएस प्रणय को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से 17-21, 18-21 लगातार 2 सेट में हार का सामना करना पड़ा। वहीं लक्ष्य सेन ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले पुरुष एकल मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शि यू क्यू से 11-21 22-20 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और बागास मौलाना को 67 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 18-21 21-18 21-14 से हराकर राउंड 16 में अपनी जगह को पक्का कर लिया।
ये भी पढ़ें
आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल
ऋषभ पंत तो यूं ही बदनाम हैं, इस खिलाड़ी ने दो मैच खेलकर ले लिए इतने करोड़ रुपये
Source link
#इडनशय #ओपन #म #पव #सध #न #दसर #दर #म #बनई #जगह #लकषय #सन #और #एचएस #परणय #क #जड #हई #बहर



Post Comment