×
इंदौर के तेजाजी नगर में फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चुरा कर ले गए बदमाश

इंदौर के तेजाजी नगर में फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चुरा कर ले गए बदमाश

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। तेजाजी नगर में चोरों ने सूने फ्लैट को निशाना बनाया है। बदमाश ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमती सोने के आभूषण चुरा कर ले गए है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार घटना गंगा विहार कॉलोनी में श्रृद्धा सबूरी अपार्टमेंट की है। रोहित पुत्र प्रकाश सोनी द्वारा रिपोर्ट की है। रोहित के अनुसार 28 मार्च को चोर फ्लैट का ताला तोड़कर घुसे और अलमारी को निशाना बनाया।

चोरों ने सोने की अंगूठियां,चेन,हार,झुमके,टाप्स सहित कैश रुपये चुरा लिए। टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की है। बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में झोपड़ी बनाकर रहने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की है।

इसी तरह एक घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कल्याण संपत विहार कॉलोनी में हुई है। शुभम पुत्र रघुवीरसिंह लोधा द्वारा चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। घर से सोना चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी हुआ है।

फार्म हाउस से एक लाख कैश चोरी

उधर बाणगंगा पुलिस ने भी श्रीराम एन्क्लेव निवासी दिनेश लक्ष्मीप्रसाद चतुर्वेदी की शिकायत पर कैलाश पुत्र धुलजी मीणा निवासी पातालपानी ब्यावरा(राजगढ़)के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। दिनेश के अनुसार कैलाश हितोश विला फार्म हाउस रेवती रेंज पर काम करता था। कर्मचारियों के घर जाने के बाद उसने गल्ले में रखे 1 लाख रुपये चुरा लिए।

Source link
#इदर #क #तजज #नगर #म #फलट #क #तल #तडकर #लख #क #आभषण #चर #कर #ल #गए #बदमश

Post Comment