इंदौर के मल्हार मेगा मॉल में हिंदू संगठन ने मतांतरण की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने क्रिश्चियन एजेंट स्टीफन विजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार विदेशी नागरिकों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। आरोपित कमजोर आय वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज, शिक्षा और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर मतांतरण का प्रयास कर रहे थे।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 08:53:21 AM (IST)
Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 08:57:18 AM (IST)
HighLights
- हिंदू देवी-देवताओं पर की टिप्पणी।
- ईसाई को श्रेष्ठ बता रहे थे एजेंट।
- पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News )। इंदौर शहर के मध्य शापिंग माल में हिंदुओं को क्रिश्चियन बनाने (मतांतरण) का प्रयास कर रहे क्रिश्चियन एजेंट और विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित कमजोर आय वर्ग के लोगों को चुनकर उन्हें मुफ्त इलाज, शिक्षा, आर्थिक मदद का प्रलोभन दे रहे थे। हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर हिंदू संगठन सक्रिय हुआ।
संगठन के सहयोग से पुलिस ने छापा मारा। मामला विजयनगर थाना अंतर्गत मल्हार मेगा मॉल (एबी रोड) का है। आरोपित सिनेमा हाल के समीप खड़े थे। माल में खरीदी करने आए लोगों को बहाने से रोका जा रहा था। विदेशियों को देखकर लोग आसानी से रुक जाते थे।
एजेंट स्टीफन विजू पाल परिवार की जानकारी, व्यवसाय और उनके फोन नंबर लिख रहा था। उनके पास बाइबिल भी थी। कमजोर आय वर्ग वालों को क्रिश्चियन बनने के लिए कहा जा रहा था। आरोपित इसके बदले बच्चों को मुफ्त का इलाज, शिक्षा और मतांतरण करने वाले परिवार को 10 हजार रुपये देने का प्रलोभन दे रहे थे।
चार विदेशी युवक-युवतियों को समझाइश देकर छोड़ा
इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने स्टीफन विजू प़ाल के विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2021 की धारा 3 और बीएनस-2023 की धारा 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार विदेशी युवक-युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। चारों ही छात्र-छात्राएं बताई गई हैं।
मनुष्य आदम-हव्वा की संतान है, ईसाई बनो
पुलिस ने राजेश पटेल निवासी स्कीम-78 की शिकायत पर केस दर्ज किया है। राजेश साथी श्याम वर्मा के साथ माल में घूमने आया था। विदेशी नागरिकों और स्टीफन ने दोनों को रोका और परिवार की जानकारी ले ली।
राजेश से कहा कि ‘हिंदू धर्म में बहुत पाखंड है। करोड़ों देवी-देवता हैं, पर एक भी मदद नहीं करता। हिंदू देवी-देवता नशा करते हैं।’ उसने कहा कि ईसाई धर्म में मान्यता है कि मनुष्य आदम और हव्वा की संतान है। हमने जो पाप किए हैं, वो मसीह को मानने पर ही नष्ट होंगे। उसने ईसाई धर्म स्वीकारने का दबाव बनाया। उसने कहा कि बपतिस्मा (एक ईसाई धार्मिक संस्कार) करवाकर मतांतरण करने पर 20 हजार रुपये देने का बोल रहा था।
अमेरिकी दूतावास को पत्र लिखेगी इंदौर पुलिस
विजयनगर टीआई सीके पटेल के मुताबिक अमेरिकी नागरिकों को पूछताछ कर छोड़ दिया है। आरोपित स्टीफन ने बताया कि वह मूलत: केरल का है और कुछ सालों से इंदौर में ही रह रहा है। उसकी अमेरिकी नागरिकों से इंदौर में रहने वाले क्लिंटन के माध्यम से बात हुई थी। युवक-युवती टूरिज्म वीजा पर इंदौर आए थे। यूनिवर्सिटी पर स्टडी करने आए थे। इसी दौरान स्टीफन को लेकर मॉल में पहुंचे थे। पुलिस विदेशियों के लिए दूतावास के माध्यम से सूचना भेजेगी।
Source link
#इदर #क #शपग #मल #म #आए #लग #क #रककर #मततरण #क #कशश #कर #रह #थ #वदश #फर #एजयकशन #और #इलज #क #झस



Post Comment