Indore City Roads: इंदौर में चंदन नगर से कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट तक लिंक रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस रोड का टेंडर जारी हो गया है और दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने गोपुर चौराहा से परस्पर नगर चौराहा तक बनने वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन किया।
By Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 31 May 2025 02:34:53 PM (IST)
Updated Date: Sat, 31 May 2025 02:41:18 PM (IST)
HighLights
- चंदन नगर से एयरपोर्ट तक लिंक रोड का निर्माण दो साल में होगा पूरा।
- इंदौर महापौर ने सर्विस रोड का भूमिपूजन कर शुरू किया निर्माण कार्य।
- इंदौर शहर को डिजिटल शहर बनाने के लिए महापौर ने की पहल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। इंदौर में चंदन नगर से कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। हमारा लक्ष्य इस लिंक रोड को दो वर्ष में पूरा करने का है। यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को गोपुर चौराहा से परस्पर नगर चौराहा तक बनने वाली सर्विस रोड का भूमिपूजन करते हुए कही।
इस सर्विस रोड की मांग लंबे समय से उठ रही थी। महापौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य इंदौर को डिजिटल शहर बनना है। हम कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। डिजिटल इंदौर की संकल्पना पूरी होने के बाद यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हम इंदौर को डिजिटल शहर बनाने के साथ आईटी कंपनियों को यहां आमंत्रित कर रहे हैं। सर्विस रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद प्रशांत बड़वे मौजूद थे।
मातृशक्तियों ने चौराहों पर संभाला यातायात
लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के 34 चौराहों पर मातृशक्तियों ने शाम को दो घंटे तक यातायात प्रबंधन संभाला। यहां मातृशक्ति अपने हाथों में नागरिक कर्तव्य संबंधित नारे लिखी तख्तियों को लेकर उपस्थित थीं।
उन्होंने सभी मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को स्नेहपूर्वक यातायात नियमों के पालन करने का अनुरोध किया और इसके सार्वजनिक लाभ भी बताए। मुख्य रूप से पलासिया, मृगनयनी, बड़ा गणपति, महाराणा प्रताप, देवास नाका, विजय नगर, जवाहर मार्ग, नंदलालपुरा चौराहों पर मातृशक्तियों ने व्यवस्था को नियोजित तरीके से संभाला।
यहां मौजूद महिलाओं को यातायात प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया था। कुल 34 चौराहों पर 1500 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का स्मरण कर उनके प्रति अपनी आदरांजलि प्रकट की।
Source link
#इदर #म #चदन #नगर #क #कलन #नगर #और #एयरपरट #स #जडन #वल #रड #द #सल #म #बनग
Post Comment