इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने एसआई पर 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाकर किया सुसाइड, सस्पेंड
इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने एसआई पर 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाकर किया सुसाइड, सस्पेंड
घटना सोमवार रात 12 बजे की है। एक्सीडेंट के बाद डायल 112 पर काल आया था। वाहन चालक ने गाड़ी डैमेज होने पर 25 हजार रूपये मांगे थे। मृतक के खिलाफ किशनगंज …और पढ़ें
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 12:05:17 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 12:11:27 AM (IST)
फोटो- मृतक अभिषेक
HighLights
1. वीडियो में कहा। थाने के बाहर की मारपीट।
2. मेरी गाड़ी छीन ही ली, मैं जीना चाहता था।
3. मृतक के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। राजेंद्र नगर थाना थाने के एसआई पर गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाते हुए टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया है। मामले में एसआई को सस्पेंड कर दिया गया। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर एसआई पर मारपीट और पैसों की मांग का आरोप लगाया है।
सोमवार रात अभिषेक पाटिल की कार का एक्सीडेंट एक अन्य कार से हो गया था। मृतक ने आरोप लगाया कि इस मामले में एसआई मनोहर पाल ने कार छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की और मारपीट की।
देर रात घर लौटने के बाद अभिषेक ने वीडियो बनाकर अपने स्वजन को भेजा और मंगलवार दोपहर में फांसी लगा ली। वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उसे थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मी का व्यवहार ठीक था, लेकिन एक सब इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी और मुझे परेशान करना शुरू कर दिया।
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि घटना सोमवार रात 12 बजे की है। एक्सीडेंट के बाद डायल 112 पर काल आया था। वाहन चालक ने गाड़ी डैमेज होने पर 25 हजार रूपये मांगे थे। मृतक के खिलाफ किशनगंज थाने में लूट का अपराध दर्ज है।
सामने आ रही कार ने लगाया ब्रेक, मेरी कोई गलती नहीं
वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि सामने चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उसकी कार पीछे से टकरा गई। इसपर कार चालक ने 25 हजार रूपये की मांग की थी, इसपर उसे मरम्मत कराने की बात कही थी। इसके बाद थाने पहुंचे तो वहां दबाव बनाया गया। एसआई ने 50 हजार रुपए नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी।
थाने की रिकार्डिंग देखें, सच्चाई आएगी सामने
वीडियो में कहा कि थाने की रिकार्डिंग देखें, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। मैं जिंदगी अच्छे से जीना चाहता था, अच्छी गृहस्ति बसाना चाहता था। पुलिस ने झूठ का साथ दिया और 500 रूपये में बिक गई। मेरी गाड़ी छीन ली, वह मेरी रोजीरोटी थी। मैं पुलिसवाले के कारण जान दे रहा हूं। पुलिस वह होती है जो इंसान को न्याय दिलाए।
#इदर #म #टकस #डरइवर #न #एसआई #पर #हजर #रपय #क #मग #क #आरप #लगकर #कय #ससइड #ससपड
Indore Crime News, Indore News, Indore Crime News, Indore News Today ,topnews
Previous post
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत – Vindhya Bhaskar
Next post
Deadspin | Guardians place SS Gabriel Arias (hamstring) on IL
The Guardians placed shortstop Gabriel Arias on the 10-day injured list on Tuesday with a left hamstring strain.
In a corresponding move, Cleveland recalled shortstop Juan Brito from Triple-A Columbus.
Arias, 26, doubled in the fifth inning of Monday’s 4-2 home loss to the Kansas City Royals and stood on second base, hunched over and grabbing his left hamstring before exiting the game.
Arias is batting .200 (6-for-30) with two home runs and four RBIs through 10 games this season. He is a career .215 hitter with 27 homers, 104 RBIs and 51 doubles in 330 games with Cleveland since 2022.
Brito, 24, is batting .314 (11-for-35) with five doubles and four RBIs in nine games at Columbus. He is ranked as the No. 16 prospect in the organization by MLB Pipeline and has yet to appear in a major league game.
–Field Level Media
#Deadspin #Guardians #place #Gabriel #Arias #hamstring
Post Comment