इंदौर में महेश नवमी महोत्सव के तहत बुजुर्गों की चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें 170 से अधिक बुजुर्गों ने अपनी समस्याओं को साझा किया और समाधान प्राप्त किया। चौपाल में जमीन-जायदाद, परिवार और संस्कारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई और वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा किए।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 29 May 2025 03:19:57 PM (IST)
Updated Date: Thu, 29 May 2025 03:32:50 PM (IST)
HighLights
- बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ समाधान, चौपाल में हुई चर्चा।
- जमीन-जायदाद और परिवार की समस्याओं पर वरिष्ठों की राय।
- चौपाल में बुजुर्गों ने साझा किए अपने अनुभव और समाधान।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। जीवन के एकाकीपन से ऊब चुके बुजुर्गों के लिए एक खास आयोजन महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत अन्नपूर्णा क्षेत्र माहेश्वरी समाज ने बुधवार को आयोजित किया। इसमें शहर की पुरानी धरोहर गांधी हाल में 60 से 85 वर्ष की आयु वर्ग के 170 से अधिक बुजुर्ग एकत्रित हुए।
वरिष्ठों की चौपाल में कई को उनकी समस्या के समाधान की राह भी मिली। हल्के-फुल्के मस्तीभरे माहौल में गीत-संगीत की बीच पुरानी यादें भी ताजा हुई। इस दौरान पुरानी न्यायिक प्रणाली की तरह पंचायत भी लगाई गई। इसमें वरिष्ठजन से कुछ ज्वलंत प्रश्न भी आए।
बच्चे विदेश से पढ़कर आए हैं, संस्कारवान कैंसे बनाएं
इसमें मेरा भाई पुश्तैनी प्रापर्टी हड़पना चाहता है, मेरे साथ न्याय कीजिए? मेरे बेटे ने मेरी जमीन-जायदाद अपने नाम करवा ली, अब वो मुझे वृद्धाश्रम भेजना चाहते हैं? आपके गांव में कई बच्चे विदेश से पढ़कर आए हैं उनमें संस्कार की कमी है, उन्हें संस्कारवान कैसे बनाएंगे?
मेरी पोती कॉलेज में पढ़ती है, लड़के परेशान करते हैं, बताएं मैं क्या करूं? आदि शामिल थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि घनश्याम मालानी ने कहा कि समाज बुजुर्गों का लगातार ध्यान रखे। बुजुर्ग उनकी धरोहर हैं। शरद साबू ने कहा कि यहां कोई बुजुर्ग नहीं है, जो जीवन बचा है उसका लुत्फ उठाएं।
घनश्याम झंवर ने कहा कि हमारे बच्चे विदेश चले गए हैं, अथवा भारत में ही बाहर हैं, उनका हम वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे और हर दो माह में मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।
समाज हमेशा मदद को तैयार
महासभा प्रतिनिधि रामस्वरूप मूंदड़ा ने कहा कि बुजुर्गों की समस्या के लिए समाज हमेशा मदद करने को तैयार रहेगा। क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष बिसानी, घनश्याम झंवर व मनोज कुईया ने बताया कि इस दौरान बुजुर्गों ने अपने जवानी के दिनों को ताजा किया। अंताक्षरी खेली गई। इस अवसर पर स्वागत सीमा माहेश्वरी, शुभम लाहोटी, मनीष नवाल, राम गांधी, मनीष जाखेटिया ने किया।
Source link
#इदर #म #लग #बजरग #क #चपल #बल #मर #बट #न #जमनजयदद #अपन #नम #करव #ल #म #कय #कर



Post Comment