उज्जैन रोड पर सांवेर तक कई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं, जहां से लोग नियमित इंदौर आना-जाना करते हैं। वहीं उज्जैन जाने वाले वाहनों का खासा दबाव भी इस स …और पढ़ें
HighLights
- सड़क के गड्ढे और अतिक्रमण से बढ़ रही परेशानी
- अस्पताल गेट के सामने सबसे ज्यादा यातायात समस्या
- प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहे हादसे और जाम
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल उज्जैन रोड पर स्थित लवकुश चौराहा इन दिनों अव्यवस्था और लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गया है। इस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को अरबिंदो अस्पताल के सामने चौराहे पर दोपहिया पर सवार पिता और बेटी की सड़क दुर्घटना में जान चली गई।
वहीं इस रोड पर तेज गति से चलने वाली बसों के कारण एक परिवार के सदस्य को विगत दिनों जान गंवाना पड़ा था। ट्रैफिक सुधार के नाम पर डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। हकीकत यह है कि सर्विस रोड और चौराहों के प्रबंधन में प्रशासन और यातायात पुलिस नाकाम है।
रेवती रेंज तक होती है परेशानी
सर्वाधिक परेशानी लवकुश चौराहा से रेवती रेंज के बीच वाले हिस्से में है। पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चौराहे से अरबिंदो तक सर्विस रोड बनाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद अब तक काम नहीं हो सका है।
चौराहे से रेवती रेंज तक आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। वहीं पीक आवर्स में तो हालत इतने गंभीर हो जाते हैं कि वाहन चालकों को निकलने में घंटों लग जाते हैं। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण ने समस्या को और विकराल बना दिया है।
फुटपाथ पर कब्जा है, वहीं ठेले और दुकानें सड़क तक फैल चुकी हैं, जिससे रास्ता संकरा हो गया है। आइडीए के अधिकारियों का कहना है कि सर्विस रोड बनाई जानी है और यह काम ड्रेनेज लाइन का काम पूरा नहीं होने से रुका है। जल्द ही सर्विस रोड बनाई जाएगी।
अस्पताल गेट के सामने सर्वाधिक परेशानी
उज्जैन रोड पर अरबिंदो अस्पताल के मुख्य गेट के सामने सर्वाधिक परेशानी है। यहां पर अस्पताल से आने वाले वाहनों के अलावा रेवती गांव और कालिंदी गोल्ड की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण हमेशा जाम लगता रहता है। वहीं अस्पताल के सामने आटो, बस और ई-रिक्शा सड़क पर खड़े होकर सवारियों को बैठाते हैं, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। यहां न तो ट्रैफिक सिग्नल है और न ही पुलिस की नियमित मौजूदगी, जिसके चलते वाहन चालकों में अनुशासन की कमी साफ नजर आती है।
हजारों वाहनों की मुसीबत
उज्जैन रोड पर सांवेर तक कई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं, जहां से लोग नियमित इंदौर आना-जाना करते हैं। वहीं उज्जैन जाने वाले वाहनों का खासा दबाव भी इस सड़क पर है। हजारों वाहन इस सड़क से प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके बावजूद सर्विस रोड के गड्ढों को नहीं सुधारा जा रहा है। वहीं अस्पताल के सामने चौराहे पर सिग्नल के अलावा पुलिस जवानों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है। लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
शाम के समय यातायात बढ़ने से जाम की स्थिति
लवकुश चौराहे पर ब्रिज निर्माण चल रहा है। चारों तरफ की सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है। निर्माण एजेंसी को सर्विस रोड सुधारने के लिए कई बार बोला जा चुका है। सर्विस रोड खराब होने से शाम के समय यातायात बढ़ने से चौराहा पर जाम की स्थिति बनती है। चौराहे पर जवान तैनात रहते हैं, लेकिन सर्विस रोड खराब होने से वाहन धीमी गति से निकलते हैं। इससे परेशानी आ रही है। – संतोष कौल, एडिशनल डीसीपी यातायात
Source link
#इदर #म #लवकश #चरह #स #उजजन #रड #जन #बन #मसबत #गडढजम #स #जनत #बहल



Post Comment