×
ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई:  15 जून तक शिविर लगाने के निर्देश; मंदसौर में कलेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक – Mandsaur News

ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: 15 जून तक शिविर लगाने के निर्देश; मंदसौर में कलेक्टर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक – Mandsaur News

मंदसौर में कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मंदसौर में कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सुशासन भवन सभागार में किया गया। कलेक्टर ने ई-केवाईसी के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में 15 जून तक शिविर लगाने के निर्देश दिए।

.

ई-केवाईसी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

कलेक्टर ने कहा कि खाद्य विभाग और राजस्व विभाग को मिलकर काम करना होगा। ब्लॉक शेड्यूल बनाकर ई-केवाईसी का काम शत-प्रतिशत पूरा करना है। जो लोग ई-केवाईसी नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नए पीएम आवास के सत्यापन का काम पूरा करने के निर्देश

इसके अलावा कलेक्टर ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में नए पीएम आवास के सत्यापन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। सीईओ जनपद को शेड्यूल बनाने और नए पीएम आवास की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन समेत अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे।

पान की खेती में हुए नुकसान का सर्वे कर मिलेगा राहत

सभी एसडीएम और तहसील कार्यालयों में ई-ऑफिस शुरू करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए। आरसीएमएस पर लंबित कामों को समय सीमा में निपटाने को कहा गया। गरोठ के एसडीएम को आकस्मिक वर्षा से पान की खेती में हुए नुकसान का सर्वे कर राहत देने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर अदिति गर्ग ने बताया कि अधर में लटके प्रकरणों के निपटारे, सीमांकन कार्यों, एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी और 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन समेत अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे।

Source link
#ईकवईस #नह #करवन #वल #क #खलफ #हग #कररवई #जन #तक #शवर #लगन #क #नरदश #मदसर #म #कलकटर #क #सपतहक #समकष #बठक #Mandsaur #News

Post Comment