एसपी ऑफिस में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
उज्जैन में सोमवार देर रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। इससे पहले वे जीवाजीगंज थाने का घेराव करने पहुंचे थे। यहां करीब 1 घंटे प्रदर्शन के बाद एसपी ऑफिस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएसपी सुमित अग्रवाल और अन्य पुलिस कर्म
.
रात 1:30 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता सीएसपी का पुतला ले आए थे। लेकिन, उसे जला नहीं पाए। बाद में पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शन खत्म कर दिया।
एएसपी नितेश भार्गव ने कहा कि एबीवीपी ने लिखित में शिकायत दी है जिस पर तत्काल जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया है।
खाकचौक पर बैठे थे सीएसपी ने कर दी पिटाई सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी खाकचौक पर बैठे थे। तभी अचानक सीएसपी सुमित अग्रवाल आए और वायरलेस पर अनाउंस करते हुए गाड़ी से निकल कर लाठी से कार्यकर्ताओं को पीटने लगे। मारपीट में विद्यार्थी परिषद के नगर संगठन मंत्री अंकित ठाकुर और कार्यकर्ता सत्यम दीक्षित को चोंटे आई है।
Source link
#उजजन #क #एसप #ऑफस #म #ABVP #क #धरन #करयकरतओ #न #लगय #मरपट #क #आरप #कह #नश #म #सएसप #न #क #पटई #Ujjain #News



Post Comment