युवती फूल-प्रसाद बेचने का काम करती है। युवती को एक युवक ने रोहित बनकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उसका शोषण किया। रोहित ने उससे शादी कर आगर रोड स्थित कालोनियों के मकानों में रखा। इस दौरान उसकी एक चार साल की पुत्री भी हो गई। बीते दिनों वह उसे लेकर जयसिंहपुरा स्थित घर गया था। जहां उसे पता चला कि रोहित का असली नाम कुर्बान शाह है।
By Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 11:18:40 PM (IST)
Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 11:43:44 PM (IST)
HighLights
- रोहित बनकर कुर्बान शाह कर रहा था हिंदू युवती का शोषण।
- महाकाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गिरफ्तार
- आरोपित ने फूल-प्रसाद बेचने वाली युवती से शादी भी कर ली थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली हिंदू युवती को कुर्बान शाह ने अपना नाम रोहित बताकर लव जिहाद का शिकार बनाया और उससे शादी की और अलग-अलग मकानों में रखा। इस दौरान उसकी चार साल की पुत्री भी हो गई।
कुछ दिन पूर्व युवती को मतांतरण के लिए धमकाया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महाकाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीआई गगन बादल ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती फूल-प्रसाद बेचने का काम करती है।
युवती को एक युवक ने रोहित बनकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद उसका शोषण किया। रोहित ने उससे शादी कर आगर रोड स्थित कालोनियों के मकानों में रखा। इस दौरान उसकी एक चार साल की पुत्री भी हो गई।
बीते दिनों वह उसे लेकर जयसिंहपुरा स्थित घर गया था। जहां उसे पता चला कि रोहित का असली नाम कुर्बान शाह है। उसने युवती को भी मतांतरण करने के लिए दबाव बनाया था।
नहीं मानने पर मारपीट भी की। युवती प्रताड़ित होकर घर छोड़कर चली गई। मामले में उसने महाकाल पुलिस को शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने धारा 296 , 115(2) , 351(2) बीएनएस और 3/5, मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
Source link
#उजजन #म #लव #जहद #करबन #शह #न #रहत #बनकर #हद #यवत #क #कय #शषण #बट #भ #पद #हई



Post Comment