56 किमी. की पटरियां बिछाई जाएंगी
महू-मुख्तियारा बलवाड़ा के बीच नई रेल लाइन के लिए 56 किमी की पटरियां बिछाई जाएंगी। यहां ब्रॉड गेज का काम अलग-अलग कारणों के चलते तीन साल से अटका है। ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए पश्चिम रेलवे ने पहले अलाइनमेंट बदला। इसके बाद डबल लाइन को लेकर सर्वे किया। अब मिल रही जानकारी के मुताबिक भले ही पश्चिम रेलवे डबल लाइन के लिए सर्वे करवा रही है, लेकिन अभी सिंगल लाइन के हिसाब से पटरियां बिछाई जाएंगी।
172 साल बाद रेलवे में बड़ा बदलाव, स्लीपर कोच में मिलेगी ये सुविधा..
इंदौर-खरगोन वनमंडल की भूमि होगी अधिग्रहित
नई रेल लाइन के लिए इंदौर-खरगोन वन मंडल की कुल मिलाकर 453 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसमें इंदौर वनमंडल की 407 और खरगोन वनमंडल की 46 हेक्टेयर वनभूमि होगी। महू वनक्षेत्र से एक लाख 40 हजार और बड़वाह वनक्षेत्र से 15 हजार पेड़ काटे जाएंगे। जो वनभूमि अधिग्रहित की जाएगी उसके बदले में रेलवे वन विभाग को 13 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देगा। इतना ही नहीं जो पड़े काटे जाएंगे उनके बदले रेलवे दस गुना ज्यादा पौधे लगाएगा। यह काम भले ही वन विभाग करेगा, मगर पौधारोपण का खर्च रेलवे उठाएगा।
एमपी को 3 नई ट्रेनों की सौगात, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर से चलेंगी..
Source link
#एमप #म #बछग #नई #रल #लइन #पर #हआ #सरव. #rail #line #laid #mhow #mukhtiyar #balwada



Post Comment