×

एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी, “ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में इस साल आ जाएगी मंदी” | Elon Musk says Trump tariffs will cause recession in USA in second half of this year

‘ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में इस साल आ जाएगी मंदी’

ट्रंप के ‘टैरिफ वॉर’ से पहले से ही दुनियाभर में हलचल मची हुई है। दुनियाभर के देशों ने इसका विरोध किया है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। हालांकि उन्होंने कई बार इस पर यू-टर्न ज़रूर लिया। अब मस्क ने भी ट्रंप के टैरिफ पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने ट्रंप के टैरिफ को मुर्खतापूर्ण बताया, जिसके जवाब में मस्क ने लिखा, “ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका में इस साल के दूसरे हाफ (जुलाई-दिसंबर) के दौरान मंदी आ जाएगी।”

जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाने की जताई इच्छा

ट्रंप से विवाद के बीच मस्क ने जेडी वेंस (JD Vance) को अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनाने की इच्छा भी जताई है। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाकर उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति पद से हटा देना चाहिए और जेडी वेंस को उनकी जगह अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनाना चाहिए, जिसके जवाब में मस्क ने “हाँ” लिखा।

यह भी पढ़ें

एलन मस्क नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप रहे अमेरिकी राष्ट्रपति! भारत से कनेक्शन रखने वाले इस शख्स को दिया समर्थन

मस्क को बिल से क्या है नाराज़गी?

मस्क ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ दिखाया ही नहीं था। वहीं ट्रंप भी मस्क की आलोचना से नाखुश हैं और कह रहे हैं कि मस्क को बिल के बारे में पहले से ही जानकारी थी। ट्रंप का कहना है कि मस्क इस बात से नाराज़ हैं कि इस बिल में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म कर दी गई है। ट्रंप ने कहा है कि मस्क भले ही उनकी आलोचना करें, लेकिन उन्हें इस बिल की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द

इस बीच ट्रंप ने मस्क के सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स भी रद्द कर दिए हैं। ट्रंप ने इसे बजट में पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका बताया है। ट्रंप ने इस बात पर हैरानी भी जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने मस्क के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द नहीं किए थे।


यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी सेना पर घात लगाकार किया बलूच विद्रोहियों ने हमला, 5 सैनिकों की मौत

Source link
#एलन #मसक #क #बड़ #भवषयवण #टरप #क #टरफ #स #अमरक #म #इस #सल #आ #जएग #मद #Elon #Musk #Trump #tariffs #recession #USA #year

Post Comment