×

एलन मस्क बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी? 44 लाख लोगों ने दिया समर्थन | Elon Musk hints at creating new political party called The America Party, about 4 million people supports his idea

44 लाख लोगों ने दिया समर्थन

ट्रंप से चल रहे विवाद के बीच मस्क ने सोशल मीडिया पर लोगों से सवाल पूछा कि क्या अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समय आ गया है? एक ऐसी पार्टी जो मध्यवर्ग में 80% लोंगों का प्रतिनिधित्व करे? ट्रंप के इस पोल पर करीब 56 लाख लोगों ने वोट दिया, जिनमें से 80.4% यानी कि करीब 44 लाख लोगों ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें

एलन मस्क ने फोड़ा ‘बम’, कहा – “डोनाल्ड ट्रंप का नाम एप्सटीन फाइल्स में शामिल”

अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत

नई राजनीतिक पार्टी से जुड़े पोल पर करीब 44 लाख लोगों के समर्थन पर मस्क ने कहा, “लोगों ने अपनी बात कह दी है। अमेरिका में 80% मध्यवर्गीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है और ठीक 80% लोग इस बात से सहमत हैं। यह होना तय है।”

क्या हो सकता है मस्क की राजनीतिक पार्टी का नाम?

मस्क ने बताया कि उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम ‘द अमेरिका पार्टी’ (The America Party) हो सकता है। हालांकि मस्क ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह सच में ऐसा करेंगे या नहीं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो 2028 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस में मस्क भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें

एलन मस्क नहीं चाहते डोनाल्ड ट्रंप रहे अमेरिकी राष्ट्रपति! भारत से कनेक्शन रखने वाले इस शख्स को दिया समर्थन



Source link
#एलन #मसक #बनएग #नई #रजनतक #परट #लख #लग #न #दय #समरथन #Elon #Musk #hints #creating #political #party #called #America #Party #million #people #supports #idea

Post Comment