कटनी के बरही इलाके में अवैध शराब की बिक्री और रिहायशी इलाकों में खुली शराब दुकानों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य रास्तों से रैली निकाली, नारेबाजी की और तहसील ऑफिस पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल का कहना है कि बरही के विजयराघवगढ़ और अमरपुर रोड पर घनी बस्ती के बीच शराब दुकानें चल रही हैं। इसकी वजह से वहां से निकलने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। गांव-गांव पहुंच रही अवैध शराब एसडीएम विवेक गुप्ता को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने शराब ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के आदमी निजी गाड़ियों से गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचा रहे हैं। प्रखंड संयोजक प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि शराब आसानी से मिलने की वजह से युवा नशे की लत में फंस रहे हैं और गांवों में अपराध बढ़ रहे हैं। आंदोलन की चेतावनी संगठन ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के भीतर बस्ती से दुकानें नहीं हटाई गईं और अवैध शराब की बिक्री नहीं रुकी, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सात दिन बाद होने वाले किसी भी धरना-प्रदर्शन और उससे बिगड़ने वाली कानून-व्यवस्था के लिए प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
#कटन #म #अवध #शरब #क #खलफ #बजरग #दल #क #परदरशन #तहसल #करयलय #म #नरबज #कह #एक #हफत #म #दकन #नह #हट #त #आदलन #करग #Katni #News



Post Comment