×
केस दर्ज:  सीएम के काफिले के रूट पर रॉन्ग साइड आया नशे में धुत कार चालक, – Bhopal News

केस दर्ज: सीएम के काफिले के रूट पर रॉन्ग साइड आया नशे में धुत कार चालक, – Bhopal News

स्टेट हैंगर से बुधवार देर रात सीएम हाउस लौट रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले से पहले एक कार चालक की हरकत ने पुलिस अफसरों को सकते में डाल दिया था। काफिला भी लाल घाटी से रेतघाट की ओर वीआईपी रोड पर आ रहा था।

.

इस सड़क पर पहले से खड़ी एक कार रेतघाट की ओर आ रही थी। रेतघाट पॉइंट पर लगे सिपाही ने उसे रोका तो चालक ने रॉन्ग साइड उसी सड़क पर यू-टर्न ले लिया, जिससे वह रेतघाट की ओर आ रहा था। वायरलेस सेट पर चली सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस के हवलदार युद्धवीर सिंह चौहान ने सेल्फी पॉइंट के पास उसे रोका और सड़क किनारे किया।

गुना से पासपोर्ट बनवाने आया था भोपाल

कार चालक की करतूत से मुख्यमंत्री के काफिले की रफ्तार धीमी हुई, लेकिन समय रहते उसकी कार सड़क से हट गई थी इसलिए बगैर रुकावट काफिला सीधे गुजर गया। इसके बाद कार चालक की पड़ताल शुरू हुई। पता चला कि वह गुना निवासी मिलन तिवारी है, जो पासपोर्ट बनवाने के काम से भोपाल आया था।

उसके साथ उसके दो दोस्त भी कार में सवार थे, जिनमें से एक मौका पाकर भाग निकला। रॉन्ग साइड यू-टर्न लेने के दौरान आरोपी मिलन ने शराब भी पी रखी थी। इसलिए पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और मुख्यमंत्री के काफिले में बाधा पहुंचाने के कारण उसे कोहेफिजा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Source link
#कस #दरज #सएम #क #कफल #क #रट #पर #रनग #सइड #आय #नश #म #धत #कर #चलक #Bhopal #News

Post Comment