रिंकू और प्रिया एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ‘द सेंट्रम’ होटल के हॉल में पहुंचे। स्टेज पर चढ़ते ही प्रिया सरोज की आंखें भर आईं। प्रिया ने पिंक लहंगा पहना हुआ है, जबकि रिंकू ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने हैं।
.
होटल के लॉन में ही दोनों ने फोटो शूट करवाया। इससे पहले, रविवार सुबह रिंकू होटल में परिवार के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी प्रिया सरोज पहुंचीं। रिंकू ने उन्हें हैलो कहा और वेटर से अपने रूम का एक्सेस कार्ड दिलवाया। प्रिया रिंकू के कमरे में गईं। वहां रिंकू का कोट-पैंट रखकर लौट आईं।
शनिवार शाम को ही पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल होटल पहुंचे। रिंकू ने माला पहनाकर सभी का वेलकम किया।
रिंकू का परिवार शाम को ही होटल पहुंच गया था। उन्होंने परिवार के बच्चों को दुलारा और उन्हें केक खिलाया। 26 साल के रिंकू के पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, जबकि 25 साल की प्रिया के पिता तूफानी सरोज 4 बार के सांसद रह चुके हैं।
4 तस्वीरें देखिए-

रिंकू-प्रिया ने होटल के लॉन में फोटोशूट कराया। प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था, जबकि रिंकू ने शेरवानी पहनी हुई थी।

प्रिया सुबह होटल पहुंचीं। वे सफेद रंग के सलवार सूट में थीं। हॉल में ही उनकी रिंकू से मुलाकात हुई।

हॉल में मुलाकात के बाद प्रिया और रिंकू फैमिली के कुछ लोगों के साथ रूम में चले गए।
प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता ने ली है डिजाइनर रिंग प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग खरीदी है, जबकि रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से खास अंगूठी मंगवाई है। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है। प्रिया के इंगेजमेंट लहंगे को दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने डिजाइन किया है।
रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स और वीडियो के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
#करकटर #रक #और #ससद #परय #क #रग #सरमन #शरएकदसर #क #हथ #पकड़कर #पहच #सटज #पर #परय #भवक #हई



Post Comment