×
खरगोन में 50 से ज्यादा स्टोन क्रेशर बंद:  नए नियमों का विरोध, रॉयल्टी में स्टांप ड्यूटी खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन – Khargone News

खरगोन में 50 से ज्यादा स्टोन क्रेशर बंद: नए नियमों का विरोध, रॉयल्टी में स्टांप ड्यूटी खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन – Khargone News

मध्य प्रदेश के खरगोन में जिला स्टोन क्रेशर संगठन ने गिट्टी और रेत उत्पादन बंद कर दिया है। संगठन ने सोमवार को हड़ताल की घोषणा की। शाम 5 बजे संगठन ने डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा।

.

संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि सरकार ने गिट्टी क्रेशर संचालकों के लिए नए नियम बनाए हैं। इन नियमों का पालन करने में संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने जिओ टैगिंग से पहले राजस्व और खनिज विभाग से विसंगतियां दूर करने की मांग की है। साथ ही रॉयल्टी में स्टांप ड्यूटी समाप्त करने की मांग भी की है।

कामकाज और बिक्री बंद करने का निर्णय जिलास्तरीय बैठक में 50 से अधिक क्रेशर खदानों के कामकाज और बिक्री बंद करने का निर्णय लिया गया। हड़ताल का असर निर्माण कार्यों पर दिखने लगा है। कई सरकारी कामों की समय सीमा 15 जून है, जिनके प्रभावित होने की आशंका है।

बैठक में अमित भावसार, मंगू काका माली, सतीश जायसवाल, महेंद्र चौहान, बिट्टू भाटिया, नविन अग्रवाल समेत 50 से अधिक क्रेशर कारोबारी मौजूद थे।

Source link
#खरगन #म #स #जयद #सटन #करशर #बद #नए #नयम #क #वरध #रयलट #म #सटप #डयट #खतम #करन #क #मग #क #लकर #परदरशन #Khargone #News

Post Comment